Home Top News जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों-आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों-आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक जवान शहीद

by Live Times 6 July 2024, 4:36 PM IST (Updated 20 August 2025, 1:46 PM IST)
6 July 2024, 4:36 PM IST (Updated 20 August 2025, 1:46 PM IST)
army

J&K Kulgam Encounter: जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों और सेना के जवानों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया.

06 July, 2024

J&K Kulgam Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम के मोदेरगाम में शनिवार को सुरक्षा बलों को आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली. इसके बाद भारतीय सेना के जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च अभियान चलाया. स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि सर्च अभियान के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी की. इस गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया.

इलाके में छिपे हैं आतंकी

मोदेरगाम में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन अभी जारी है. सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच दोनों ओर से गोलीबारी हो रही है. इस ऑपरेशन को सेना और जम्मू-कश्मीर के पुलिस जवान अंजाम दे रहे हैं. मोदेरगाम इलाके में 2 से 3 आतंकियों के छिपे होने की खबर है.

26 जून को हुई थी मुठभेड़

इससे पहले डोडा जिले के गंडोह इलाके में 26 जून को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. इस मुठभेड़ में सेना के जवानों ने 3 आतंकियों को मार गिराया था. गंडोह में भी 2-3 आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी.

यह भी पढ़ेंः  ब्रेकिंग न्यूज़ से लेकर ताज़ा खबरों तक, भारत का टॉप हिंदी न्यूज़ चैनल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?