Home अपराध Tamil Nadu में सबसे बड़ा शराब कांड, कल्लाकुरिची में 34 लोगों की मौत; 100 से ज्यादा की हालत गंभीर

Tamil Nadu में सबसे बड़ा शराब कांड, कल्लाकुरिची में 34 लोगों की मौत; 100 से ज्यादा की हालत गंभीर

by Live Times 20 June 2024, 11:27 AM IST (Updated 9 September 2025, 11:47 AM IST)
20 June 2024, 11:27 AM IST (Updated 9 September 2025, 11:47 AM IST)
Tamil Nadu

Tamil Nadu: तमिलनाडु के कल्लाकुरिचि जिले में जिस तरह कथित तौर पर अवैध शराब की वजह से 34 लोगों की मौत हुई है और 100 से ज्यादा लोगों का इलाज चल रहा है, इसे राज्य का सबसे बड़ा शराब कांड माना जा रहा है.

20 June, 2024

Tamil Nadu: तमिलनाडु के कल्लाकुरिचि जिले में जहरीली शराब का तांडव देखने को मिला. इससे पहले बुधवार शाम से ही अफरातफरी थी, लेकिन गुरुवार सुबह तक स्थिति और गंभीर हो गई. जिले के अस्पतालों में लोग बड़ी तादाद में जो लोग इलाज के लिए पहुंचे थे, उन सभी में एक ही लक्षण दिख रहे थे. इसके आधार पर जांच हुई, तो पता चला सभी लोगों ने अवैध शराब का सेवन किया है. इसमें अब तक 34 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि अस्पतालों में 100 से ज्यादा लोगों का इलाज चल रहा है. कल्लाकुरिचि के कलेक्टर एमएस प्रशांत ने घटना की इसकी पुष्टि की है.

और बढ़ेगी मृतकों की तादाद

कुल्लाकुरिचि के कलेक्टर एमएस प्रशांत ने कहा कि मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है, क्योंकि अस्पतालों में भर्ती कई लोगों की हालत गंभीर है. प्रशांत ने खुद सरकारी मेडिकल कॉलेज का दौरा किया और भर्ती मरीजों से जाकर मुलाकात की है. उन्होंने कहा कि स्थिति को संभालने के लिए जिले के सरकारी मेडिकल कॉलेजों के विशेषज्ञों सहित पर्याप्त चिकित्सा विशेषज्ञों को तैनात किया गया है.

अब तक 4 की हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने जहरीली शराब की घटना के बाद सलेम के तालीवासल इलाके से 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें शिवगामी (60), बलराज (25), रामासामी (58) और पेरियाम्मल (60) शामिल है. पुलिस ने आरोपियों के पास से 10 लीटर जहरीली शराब भी बरामद की है. आरोपियों को अत्तूर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला जेल भेज दिया गया है.

मृतकों के परिजनों 10 लाख मुआवजे का एलान

तमिलनाडु सरकार इस मामले को लेकर अब डैमज कंट्रोल में जुट गई है. सरकार ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये के मुआवजे के एलान के साथ मद्रास हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस बी. गोकुल दास की अगुवाई में जांच कमेटी का गठन किया है.

ये भी पढ़ें – देश का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल – ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग अपडेट्स तुरंत पाएं

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?