Home अपराध UGC NET Paper Leak Case में सीबीआई जल्द दाखिल करेगी चार्जशीट, एक स्कूली छात्र पर लगे हैं गंभीर आरोप

UGC NET Paper Leak Case में सीबीआई जल्द दाखिल करेगी चार्जशीट, एक स्कूली छात्र पर लगे हैं गंभीर आरोप

by Live Times 11 July 2024, 12:13 PM IST (Updated 27 June 2026, 12:16 PM IST)
11 July 2024, 12:13 PM IST (Updated 27 June 2026, 12:16 PM IST)
UGC NET Paper Leak Case में सीबीआई जल्द दाखिल करेगी चार्जशीट, एक स्कूली छात्र पर लगे हैं गंभीर आरोप

UGC NET Paper Leak Case: यूजीसी-नेट पेपर लीक मामले में CBI आरोपी छात्र के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल करेगी, छात्र ने पेपर से छेड़छाड़ वाला स्क्रीनशॉट वायरल किया था.

11 July, 2024

UGC-NET Exam : यूजीसी-नेट पेपर लीक मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (Central Bureau of Investigation) जल्द ही चार्जशीट दाखिल कर सकती है. इसमें उस छात्र का नाम शामिल किया जा सकता है, जिस पर आरोप है कि उसने UGC-NET पेपर में छेड़छाड़ का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर वायरल किया था.

CBI के अधिकारियों ने बताया कि कथित UGC-NET पेपर लीक मामले की जांच में पाया गया कि 18 जून की परीक्षा के लिए लीक हुए प्रश्नपत्र के स्क्रीनशॉट से एक स्कूली छात्र ने छेड़छाड़ की थी. इसको लेकर CBI ने अनौपचारिक रूप से सरकार को अपने निष्कर्षों से अवगत करा दिया और अब युवक के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल करने की तैयारी है.

19 जून को रद्द हुई थी परीक्षा

UGC-NET की परीक्षा 18 जून 2024 को ओएमआर-आधारित मोड में आयोजित होनी थी, लेकिन पेपर होने से पहले ही इसमें कुछ छेड़छाड़ होने की शिकायतें मिली थी. इसके बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने 19 जून को परीक्षा रद्द कर दी थी.

UGC-NET परीक्षा के लिए नई डेट जारी

UGC-NET 2024 जून सत्र परीक्षा की नई डेट जारी कर दी गई है. राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने कहा है कि UGC-NET 2024 की परीक्षा 21 अगस्त से 4 सितम्बर तक CBT मोड में आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा को NTA ही कंडक्ट करेगा.

ये भी पढ़ें – शिक्षा समाचार, Education Latest News In Hindi, एजुकेशन की ताज़ा खबर

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?