Home राष्ट्रीय NEET Exam 2024 : NEET-UG पेपर लीक मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, पहली FIR हुई दर्ज

NEET Exam 2024 : NEET-UG पेपर लीक मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, पहली FIR हुई दर्ज

by Live Times 23 June 2024, 7:57 PM IST (Updated 4 July 2026, 3:53 PM IST)
23 June 2024, 7:57 PM IST (Updated 4 July 2026, 3:53 PM IST)
neet exam 2024 cbi takes major action in neet ug paper leak case first FIR registered

NEET Exam 2024: केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) ने NEET-UG पेपर लीक मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ पहली FIR दर्ज की है.

23 June, 2024

NEET Exam 2024 : केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) ने 5 मई को आयोजित मेडिकल प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) के आयोजन में हुई अनियमितताओं के संबंध में एक FIR दर्ज की है. केंद्र सरकार ने 22 जून की रात इस मामले की जांच की जिम्मेदारी CBI को सौंपी थी. CBI के अधिकारियों ने कहा कि ‘CBI ने केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की शिकायत पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है’.

CBI कैसे करेगी जांच

केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) सबसे पहले अपनी दो टीमों को बिहार और गुजरात भेजेगी. सीबीआई इन्हीं दोनों राज्यों से अपनी जांच शुरू करना चाहती हैं, क्योंकि सबसे पहले यहीं NEET-UG पेपर लीक के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारियां हुई हैं. फिर धीरे-धीरे जांच का दायरा दूसरे राज्यों तक बढ़ेगा.

कई शहरों में हो चुकी है कार्रवाई

NEET-UG पेपर लीक मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी करने के लिए बिहार से लेकर झारखंड और गुजरात तक ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है. पुलिस आरोपियों और संदिग्धों को गिरफ्तार करने में जुटी हुई है. बिहार और झारखंड की पुलिस अब तक दर्जन भर से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ कर रही है. वहीं, गुजरात पुलिस ने पंचमहल जिले के गोधरा शहर में जलाराम स्कूल के स्कूल प्रिंसिपल सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. गुजरात पुलिस अन्य आरोपियों का पता लगाने में जुटी है.

5 मई को हुई थी परीक्षा

NEET-UG की परीक्षा 5 मई को देश भर में आयोजित की गई थी. इस बार करीब 24 लाख छात्रों ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा दी थी. NEET-UG का रिजल्ट जब से जारी हुआ है, तब से छात्र इसमें गड़बड़ी का आरोप लगा रहे हैं. देश के कई शहरों में छात्रों का प्रदर्शन जारी है. छात्र इस परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे हैं. यह मामला अब सुप्रीम कोर्ट में है. 8 जुलाई को इस पर सुनवाई होनी है.

ये भी पढ़ें – भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल  ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग अपडेट्स तुरंत पाएं

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?