Home मनोरंजन Salman Khan की ‘सिकंदर’ में हुई ‘बाहुबली’ स्टार की एंट्री, राज बब्बर के बेटे भी हुए क्रू में शामिल

Salman Khan की ‘सिकंदर’ में हुई ‘बाहुबली’ स्टार की एंट्री, राज बब्बर के बेटे भी हुए क्रू में शामिल

by Preeti Pal 4 July 2024, 4:53 PM IST (Updated 20 August 2025, 12:45 PM IST)
4 July 2024, 4:53 PM IST (Updated 20 August 2025, 12:45 PM IST)
Salman Khan की सिकंदर में हुई बाहुबली स्टार की एंट्री, राज बब्बर के बेटे भी हुए क्रू में शामिल

Sikandar: सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी फिल्म ‘सिकंदर’ (Sikandar) को लेकर चर्चा में हैं. अब इस फिल्म में ‘बाहुबली’ स्टार के साथ-साथ प्रतीक बब्बर की भी एंट्री हो चुकी है.

04 July, 2024

Sikandar: सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म ‘सिकंदर’ (Sikandar) काफी वक्त से चर्चा में है. इस फिल्म में सलमान के साथ रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandana) लीड रोल में हैं. वहीं, अब ‘सिकंदर’ में दो और एक्टर्स की एंट्री हो चुकी है. हाल ही में फिल्म के मेकर्स ने दोनों एक्टर्स के नामों की अनाउंसमेंट की है.

इन एक्टर्स की हुई एंट्री

सलमान खान की ‘सिकंदर’ में अब ‘बाहुबली’ (Bahubali) स्टार सत्यराज (Satyaraj) और प्रतीक बब्बर शामिल हो गए हैं. सत्यराज ने ‘बाहुबली’ में ‘कटप्पा’ का किरदार निभाया था. इसके अलावा वह फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ में दीपिका पादुकोण के पिता का रोल भी कर चुके हैं. सत्यराज साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बड़े स्टार हैं. हाल ही में वह हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘मुंज्या’ में नजर आए.

प्रतीक बब्बर की फिल्में

प्रतीक बब्बर मशहूर एक्टर और राजनेता राज बब्बर और स्मिता पाटिल के बेटे हैं. वह अब तक ‘एक दीवाना था’, ‘छिछोरे’, ‘जाने तू या जाने ना’ और ‘धोबी घाट’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं. प्रतीक की आखिरी फिल्म ‘कोबाल्ट ब्लू’ थी.

कब रिलीज होगी ‘सिकंदर’

ए. आर. मुरुगादॉस के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म ‘सिकंदर’ को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं. सलमान खान की यह फिल्म अगले साल ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें : मनोरंजन समाचार, Entertainment मूवी News, सिनेमा Bollywood की ताज़ा खबरें

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?