Home मनोरंजन Eid al-Adha 2024: ईद पार्टी में होगी आपकी ही चर्चा, पहनें B-Town हसीनाओं जैसे ये खूसबूसरत Outfits

Eid al-Adha 2024: ईद पार्टी में होगी आपकी ही चर्चा, पहनें B-Town हसीनाओं जैसे ये खूसबूसरत Outfits

by Pooja Attri 14 June 2024, 1:25 PM IST (Updated 9 September 2025, 2:49 PM IST)
14 June 2024, 1:25 PM IST (Updated 9 September 2025, 2:49 PM IST)
eid

Eid Dress Design: अगर आपने अभी तक ईद पार्टी के लिए कपड़े डिसाइड नहीं किए हैं तो आज हम आपके लिए कुछ फेमस बॉलीवुड हसीनाओं से इन्सपायर्ड खूबसूरत और स्टाइलिश आउटफिट्स की तस्वीरें लेकर आए हैं.

14 June, 2024

Eid Outfit Ideas 2024: ईद-अल-अधा बेहद नजदीक है. इस साल बकरीद 17 जून, सोमवार को मनाई जाएगी. अगर आपने अभी तक ईद पार्टी के लिए कपड़े डिसाइड नहीं किए हैं तो आज हम आपके लिए कुछ फेमस बॉलीवुड हसीनाओं से इन्सपायर्ड खूबसूरत और स्टाइलिश आउटफिट्स लेकर आए हैं, जिनको आप ईद के खास अवसर पर पहनकर किसी Diva से कम नहीं दिखेंगी. आइए देखते हैं बॉलीवुड अभिनेत्रियों से इन्सपायर्ड ईद आउटफिट्स.

सारा अली खान

अगर आप ईद पर हल्का एथनिक लुक चाहते हैं तो सारा अली खान का ये जरदोजी गोल्ड बॉर्डर सूट बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है. इस सूट पर जयपुरी जूती बहुत जंचती हैं. लुक को और शानदार बनाने के लिए गोल्डन या सिल्वर क्लिप-ऑन इयररिंग्स कैरी करें.

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण इस डार्क ग्रीन कलर के शरारा सूट में खूबसूरती की मिसाल लग रही हैं. इस सूट के साथ गोल्डन और पन्ना जूती या हील्स बहुत अच्छी लगेंगी. लुक को कंप्लीट करने के लिए गोल्डन छुमके और गोल्डन पासा पहन सकते हैं.

कैटरीना कैफ

अगर रेड कलर पसंद करते है तो कैटरीना कैफ का ये लाल लहंगा एकदम बेस्ट च्वाइस है. इस पर गोल्डन कढ़ाई और मिरर वर्क आउटफिट की खूबसूरती को बढ़ा रहा है. आकर्षक लुक के लिए गोल्डन बैंगल और गोल्डन प्लग इयररिंग्स कैरी करें.

नोरा फतेही

अगर आप ईद के लिए सिंपल लुक अचीव करना चाहती हैं तो, नोरा फतेही के इस पेस्टल ग्रीन आउटफिट से इन्सपिरेशन ले सकती हैं. इस पर स्काई ब्लू और रॉयल ग्रीन कलर की कढ़ाई की गई है. अपने लुक को पूरा करने के लिए पर्ल ज्वैलरी और रिंग कैरी कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें – देश का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल – ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग अपडेट्स तुरंत पाएं

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?