Home मनोरंजन BOX OFFICE पर 15 अगस्त का मुकाबला, पीछे हटा ‘सिंघम’, ‘स्त्री’ से होगी ‘पुष्पा’ की टक्कर

BOX OFFICE पर 15 अगस्त का मुकाबला, पीछे हटा ‘सिंघम’, ‘स्त्री’ से होगी ‘पुष्पा’ की टक्कर

by Pooja Attri 14 June 2024, 5:56 PM IST (Updated 9 September 2025, 1:59 PM IST)
14 June 2024, 5:56 PM IST (Updated 9 September 2025, 1:59 PM IST)
stree

Stree 2 Release Date: साल 2018 में रिलीज हुई सुपरहिट हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री का सीक्वल आ रहा है. स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 के साथ टकराने वाली है.

STREE 2 Release Date: राजकुमार राव-श्रद्धा कपूर की हॉरर कॉमेडी ‘स्त्री’ का सीक्वल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को रिलीज होने वाला है. मेकर्स ने गुरुवार को इसका ऐलान किया. ‘स्त्री टू’ की रिलीज दो हफ्ते पहले ही बदली है. इससे पहले ये फिल्म 31 अगस्त को सिनेमाघरों में आने वाली थी.

कब रिलीज होगी स्त्री 2

प्रोड्यूसर दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स ने एक्स पर पोस्ट कर फिल्म की नई रिलीज डेट के बारे में जानकारी दी. बैनर पर लिखा था, ‘इस स्वतंत्रता दिवस पर आ रही है स्त्री फिर से! इस स्वतंत्रता दिवस, 15 अगस्त 2024 को स्त्री2 सिनेमाघरों में.’ 15 अगस्त को ‘स्त्री टू’ की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर तीन बड़ी फिल्मों – अक्षय कुमार की ‘खेल खेल में’, जॉन अब्राहम की ‘वेदा’ और अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा टू: द रूल’ से होगी.

‘नाले बा’ पर बेस्ड हैं मूवी

पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना स्टारर ‘स्त्री’ 2018 की हिट फिल्मों में से एक थी. अमर कौशिक के डायरेक्शन में ये फिल्म मध्य प्रदेश के छोटे से शहर चंदेरी में सेट की गई थी, जहां त्यौहारों के मौसम में रात में ‘स्त्री’ नाम की दुष्ट आत्मा पुरुषों का अपहरण कर लेती है. ये 1990 के दशक में कर्नाटक में वायरल हुई ‘नाले बा’ पर आधारित थी. ‘स्त्री टू’ के विजान और जियो स्टूडियो ने प्रोड्यूस किया. ‘स्त्री’ फिल्में मैडॉक की हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा हैं, जिसमें ‘रूही’, ‘भेड़िया’ और हाल ही में रिलीज़ हुई ‘मुंज्या’ भी शामिल हैं.

ये भी पढ़ें – देश का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल – ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग अपडेट्स तुरंत पाएं

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?