Home मनोरंजन Anant Ambani Wedding: प्रियंका चोपड़ा से अनन्या पांडे तक, अनंत-राधिका की शादी में इन हसीनाओं ने जीता दिल

Anant Ambani Wedding: प्रियंका चोपड़ा से अनन्या पांडे तक, अनंत-राधिका की शादी में इन हसीनाओं ने जीता दिल

by Pooja Attri 13 July 2024, 12:47 PM IST (Updated 22 August 2025, 2:44 PM IST)
13 July 2024, 12:47 PM IST (Updated 22 August 2025, 2:44 PM IST)
ananya

Anant Ambani Wedding: एशिया के सबसे बड़े इंडस्ट्रियल मुकेश अंबानी के छोटे बेटे की शादी में तमाम फिल्म स्टार्स अपने अनोखे अंदाज में दिखे. वहीं, इस जश्न में बॉलीवुड हसीनाओं का अलग ही जलवा दिखा.

13 July, 2024

Anant Ambani Wedding Photo: अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) 12 जुलाई, शुक्रवार को शादी के बंधन में बंध चुके हैं. इसे साल की सबसे बड़ी शादी बताया जा रहा है, जो हर तरफ सुर्खियां बटोर रही है. एशिया के सबसे बड़े इंडस्ट्रियल मुकेश अंबानी के छोटे बेटे की शादी में तमाम फिल्म स्टार्स अपने अनोखे अंदाज में दिखे. वहीं, इस शाही जश्न में बॉलीवुड हसीनाएं अपना जलवा बिखेरती नजर आईं. आइए उनकी खूबसूरत तस्वीरों पर एक नजर डालें.

अनन्या पांडे

अनंत और राधिका की शादी में एक्ट्रेस अनन्या पांडे येलो कलर के इंडो-वेस्टर्न लहंगे में बेहद स्टाइलिश दिखीं. उन्होंने इस लहंगे के साथ स्ट्रेपी चोली पेयर की. अपने लुक को सिंपल रखते हुए उन्होंने मिनिमल मेकअप और स्लीक बन का सहारा लिया.

प्रियंका चोपड़ा

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी अनंत और राधिका की शादी में हैवी कढ़ाई वाले येलो लहंगा-चोली में खूबसूरत नजर आईं. उन्होंने इस लहंगे को डीप वी नेक चोली के साथ स्टाइल किया. प्रियंका ने लुक पूरा करने के लिए डायमंड चोकर, मैचिंग ईयररिंग्स और बालों को खुला छोड़ा.

एश्वर्या राय

अमिताभ बच्चन की बहू एक्ट्रेस एश्वर्या राय बच्चन अनंत और राधिका की शादी में रेड कलर के बनारसी अनारकली सूट में नजर आईं. उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए हैवी नेकपीस और मांग टीका पहना. इसके साथ पोटली बैग भी कैरी किया.

दिशा पाटनी

एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने अनंत और राधिका की शादी में लेमन कलर की साड़ी पहनकर फैन्स का दिल जीत लिया. इस साड़ी को उन्होंने स्टाइलिश सिल्वर ब्लाउज के साथ पेयर किया. मिनिमल मेकअप के साथ दिशा ने अपने बालों को खुला रखा.

पूजा हेगड़े

एक्ट्रेस पूजा हेगड़े अनंत और राधिका की शादी में मस्टर्ड कलर के लहंगा-चोली में बहुत सुंदर दिखीं. लहंगे के साथ उन्होंने हैवी नेकपीस, मैचिंग इयररिंग्स के साथ पोटली बैग कैरी किया. मिनिमल मेकअप के साथ पूजा ने अपना लुक कम्पलीट किया था.

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग से लेकर लेटेस्ट ट्रेंडिंग खबरों तक, भारत का बेस्ट हिंदी न्यूज़ चैनल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?