Home मनोरंजन Happy Birthday Sharvari Wagh: देखिए ‘मुंज्या’ एक्ट्रेस Sharvari Wagh के स्टनिंग लुक्स

Happy Birthday Sharvari Wagh: देखिए ‘मुंज्या’ एक्ट्रेस Sharvari Wagh के स्टनिंग लुक्स

by Pooja Attri 14 June 2024, 5:31 PM IST (Updated 9 September 2025, 1:57 PM IST)
14 June 2024, 5:31 PM IST (Updated 9 September 2025, 1:57 PM IST)
sharvari

Sharvari Wagh Birthday: आज शारवरी वाघ अपना 28वां बर्थडे मना रही हैं. हाल ही में शरवरी की हॉरर कॉमेडी ‘मुंज्या’ रिलीज हुई है जिसको दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. शरवरी की एक्टिंग के साथ-साथ फैन्स उनके फैशन सेंस को भी खूब पसंद करते हैं.

14 June, 2024

Happy Birthday Sharvari Wagh: ‘मुंज्या’ एक्ट्रेस शारवरी वाघ आज अपना 28वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ से की थी. हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं कर पाई लेकिन एक्ट्रेस के काम की खूब सराहना हुई. हाल ही में शरवरी की हॉरर कॉमेडी मुंज्या रिलीज हुई है जिसको दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. शरवरी की एक्टिंग के साथ-साथ फैन्स उनके फैशन सेंस को भी खूब पसंद करते हैं. शरवरी के बर्थडे पर देखते हैं उनके कुछ क्लासी और स्टाइलिश आउटफिट्स.

मल्टीकलर शरारा

शरवरी वाघ इस मल्टीकलर शरारा सेट में पोज देती हुई बहुत सुंदर लग रही हैं. इसकी कुर्ती को पिंक-ग्रीन कलर की कढ़ाई और मिरर वर्क से सजाया गया है. लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए शरवरी ने लॉन्ग गोल्डन-पेस्टल ईयररिंग्स और मैचिंग कंगन कैरी किए.

मस्टर्ड लहंगा

मस्टर्ड कलर के इस लहंगे में शरवरी बहुत हसीन दिख रही हैं. इसके बॉर्डर पर आकर्षक गोल्डन थ्रेड वर्क किया हुआ है. लुक में चार-चांद लगाने के लिए एक्ट्रेस ने बालों का मिड पार्टिशन बन बनाया, गले में गोल्डन चोकर और मैचिंग ईयररिंग्स कैरी किए.

व्हाइट-सिल्वर आउटफिट

शारवरी इस व्हाइट-सिल्वर चूड़ीदार आउटफिट में बेहद स्टाइलिश दिख रही हैं. इसके गले पर क्रिस-क्रोस डिजाइन है जो आउटफिट को क्लासी बना रही है. लुक को कंप्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने पीच कलर का स्लिंग बैग और लॉन्ग गोल्डन ईयररिंग्स कैरी किए.

येलो शरारा सेट

शारवरी वाघ इस शाइनी येलो शरारा सेट में बहुत खूबसूरत लग रही हैं. इसके कुर्ते पर गोल्डन कढ़ाई की हुई है जिससे आउटफिट की शोभा बढ़ रही है. लुक को पूरा करने के लिए एक्टेस ने बालों को मिड पार्टिशन में खुला रखा और लॉन्ग गोल्डन ईयररिंग्स कैरी किए.

ये भी पढ़ें – देश का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल – ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग अपडेट्स तुरंत पाएं

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?