Home मनोरंजन Ishq Vishk Rebound: थिएटर जाने से पहले जान लें क्या कहती है पब्लिक! फिर जादू चला पाएगा शाहरुख का 23 साल पुराना ‘बेटा’?

Ishq Vishk Rebound: थिएटर जाने से पहले जान लें क्या कहती है पब्लिक! फिर जादू चला पाएगा शाहरुख का 23 साल पुराना ‘बेटा’?

by Preeti Pal 22 June 2024, 1:49 PM IST (Updated 8 September 2025, 6:25 PM IST)
22 June 2024, 1:49 PM IST (Updated 8 September 2025, 6:25 PM IST)
Ishq Vishk Rebound

Ishq Vishk Rebound Review: ऋतिक रोशन की कजिन पश्मीना रोशन (Pashmina Roshan) की डेब्यू फिल्म ‘इश्क विश्क रीबाउंड’ देखने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जान लें क्या कहती है पब्लिक.

22 June, 2024

Ishq Vishq Rebound Review: साल 2003 में एक फिल्म रिलीज हुई थी जिसका नाम था ‘इश्क विश्क’. इस फिल्म से शाहिद कपूर ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. पहली ही फिल्म से शाहिद फैन्स के दिलों में बस गए थे. अब 21 साल बाद इस फिल्म का फॉलो अप रिलीज हुआ है जिसका नाम है ‘इश्क विश्क रिबाउंड’. इससे ऋतिक रोशन की कजिन पश्मीना रोशन (Pashmina Roshan)अपना डेब्यू कर रही हैं. वहीं, फिल्म को लोगों से मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिल रहे हैं.

रोहित सराफ की तारीफ

पश्मीना रोशन के अलावा फिल्म में जिब्रान खान, रोहित सराफ और नायला ग्रेवाल लीड रोल में हैं. ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ में चार दोस्तों की यूनीक लव स्टोरी दिखाई गई है. हालांकि, लोगों का कहना है कि ये मूवी शाहिद की ‘इश्क विश्क’ को टक्कर नहीं दे पाएगी. मगर दर्शक फिल्म में एक्टर रोहित सराफ के काम की जमकर तारीफ कर रहे हैं. इससे पहले रोहित ‘डियर जिंदगी’, ‘द स्काई इज पिंक’, ‘लूडो’, ‘हिचकी’ और ‘विक्रम वेधा’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं.

शाहरुख खान का ऑनस्क्रीन बेटा

वहीं, ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ से जिब्रान खान भी बॉलीवुड में हीरो बनकर एंट्री ले रहे हैं. उन्होंने धर्मा प्रोडक्शन की सुपरहिट फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ (Kabhi Khushi Kabhie Gham-2001) में शाहरुख खान और काजोल के बेटे का किरदार निभाया था. उस वक्त जिब्रान सिर्फ 5 साल के थे. इसके बाद जिब्रान ‘रिश्ते’ और ‘क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता’ जैसी फिल्मों में दिखाई दिए.

पहले दिन की कमाई

बात करें ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ के पहले दिन के कलेक्शन के बारे में तो इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 1.20 करोड़ रुपये का कारोबार किया. किसी बड़े स्टार के बिना भी फिल्म ने पहले दिन ठीक-ठाक बिजनेस कर लिया है.

ये भी पढ़ें – भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल  ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग अपडेट्स तुरंत पाएं

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?