Home मनोरंजन Mirzapur की दुनिया में ‘पागलपन’ नहीं कोई कमी, जानें कब रिलीज होगा सीजन 3

Mirzapur की दुनिया में ‘पागलपन’ नहीं कोई कमी, जानें कब रिलीज होगा सीजन 3

by Pooja Attri 29 June 2024, 4:24 PM IST (Updated 8 September 2025, 1:31 PM IST)
29 June 2024, 4:24 PM IST (Updated 8 September 2025, 1:31 PM IST)
mirzapur

Mirzapur 3: अमेजन प्राइम की सुपरहिट वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ (Mirzapur 3) का तीसरा सीजन आ रहा है. एक बार फिर ‘गुड्डू भैया’ और ‘कालीन भैया’ भौकाल मचाने के लिए तैयार हैं. जानें कब रिलीज हो रही है ‘मिर्जापुर 3’.

29 June, 2024

Mirzapur 3: वेब सीरीज ‘पंचायत 3’ (Panchayat 3) के बाद अब दर्शकों को ‘मिर्जापुर 3’ का इंतजार है. ‘मिर्जापुर’ के पहले दोनों सीजन सुपरहिट रहे. यही वजह है कि अब लोग तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं, हाल ही में सीरीज के डायरेक्टर गुरमीत सिंह ने इसकी कहानी और किरदारों को लेकर खुलासा किया.

मिर्जापुर में दिखेगा ‘पागलपन’

डायरेक्टर गुरमीत ने बताया कि ‘मिर्जापुर’ के पहले और दूसरे सीज़न में किरदारों का गुस्सा दिखाया गया. अब तीसरे पार्ट में उनके ‘पागलपन’ को पेश किया जाएगा. गुरमीत सिंह ने PTI वीडियो को दिए इंटरव्यू में कहा कि पहले सीज़न में उत्तर प्रदेश के माहौल,बोली और तेवर को वहां के अंदाज में स्क्रीन पर उतारने की बड़ी चुनौती थी. मगर उनकी मेहनत स्क्रीन पर नजर आई. यही वजह है कि पहले और दूसरे सीजन को दुनिया भर के दर्शकों ने खूब प्यार दिया.

4 साल बाद आ रहा है तीसरा सीजन

मिर्जापुर के पहले सीजन का प्रीमियर साल 2018 में हुआ था. दूसरा सीजन साल 2020 में आया. अब 4 साल बाद ‘मिर्जापुर’ का तीसरा सीजन दर्शकों को एंटरटेन करने आ रहा है. इस शो का प्रीमियर 5 जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा. इस बार भी पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) ‘कालीन भैया’ के किरदार में दिखेंगे. वहीं, गुड्डू पंडित का रोल निभा रहे अली फजल (Ali Fazal) उनसे मुकाबला करने के लिए तैयार दिख रहे हैं. इसके अलावा बात करें सीरीज के बाकी कलाकारों के बारे में तो ‘मिर्जापुर 3’ में रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी शर्मा, विजय वर्मा, अंजुम शर्मा, हर्षिता शेखर गौड़, शीबा चड्डा, अमित सियाल, प्रियांशु पेनयुली, मनु ऋषि चड्ढा और राजेश तैलंग जैसे कई टैलेंटेड एक्टर्स नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें – भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल  ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग अपडेट्स तुरंत पाएं

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?