Home ट्रेडिंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने वैजयंती माला और चिरंजीवी समेत कई हस्तियों को प्रदान किए पद्म पुरस्कार, देखें पूरी लिस्ट

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने वैजयंती माला और चिरंजीवी समेत कई हस्तियों को प्रदान किए पद्म पुरस्कार, देखें पूरी लिस्ट

by Rashmi Rani 9 May 2024, 7:09 PM IST (Updated 5 September 2025, 3:53 PM IST)
9 May 2024, 7:09 PM IST (Updated 5 September 2025, 3:53 PM IST)
Padma Awards 2024

Padma Awards 2024 : राष्ट्रपति भवन में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम किया गया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कई लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया है. इसके अलावा राष्ट्रपति ने पद्म विभूषण से कई लोगों को सम्मानित किया है.

09 May, 2024

Padma Awards 2024 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में दूसरे नागरिक अलंकरण समारोह में पद्म पुरस्कार प्रदान किए. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे. जान मानी अभिनेत्री वैजयंती माला बाली को कला के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्म विभूषण से नवाजा गया.

जानें किन्हें दिया जाता है पद्म पुरस्कार

बता दें कि पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक हैं. इन्हें तीन श्रेणियों पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री में प्रत्येक वर्ष प्रदान किया जाता है. ये अहम पुरस्कार खेल और सिविल सेवा, कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा सहित विभिन्न विषयों और गतिविधियों के क्षेत्रों में दिए जाते हैं. यहां यह भी जानना जरूरी है कि पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के अवसर पर की जाती है. पिछले महीने 22 अप्रैल को राष्ट्रपति ने तीन पद्म विभूषण, आठ पद्म भूषण और 55 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए थे.

Padma Vibhushan 2024 (पद्म विभूषण अवॉर्ड 2024)

  • एम वेंकैया नायडू (सार्वजनिक मामले) – आंध्र प्रदेश
  • बिंदेश्वर पाठक (सामाजिक कार्य) – बिहार
  • पद्मा सुब्रह्मण्यम (कला) – तमिलनाडु
  • वैजयंतीमाला बाली (कला) – तमिलनाडु
  • कोनिडेला चिरंजीवी (कला) – आंध्र प्रदेश

(Padma Bhushan Awards 2024) पद्म भूषण 2024

  • सीताराम जिंदल (व्यापार और उद्योग) – कर्नाटक
  • यंग लियू (व्यापार और उद्योग) – ताइवान
  • अश्विन बालचंद मेहता (मेडिसिन) – महाराष्ट्र
  • सत्यब्रत मुखर्जी (सार्वजनिक मामले) – पश्चिम बंगाल
  • राम नाइक (सार्वजनिक मामले) – महाराष्ट्र
  • तेजस मधुसूदन पटेल (मेडिसिन) – गुजरात
  • ओलानचेरी राजगोपाल (सार्वजनिक मामले) – केरल
  • दत्तात्रेय अंबादास मयालू उर्फ राजदत्त (कला) – महाराष्ट्र
  • तोगदान रिनपोछे (अन्य – अध्यात्मवाद) – लद्दाख
  • प्यारेलाल शर्मा (कला) – महाराष्ट्र
  • चन्द्रेश्वर प्रसाद ठाकुर (चिकित्सा)-बिहार
  • उषा उथुप (कला) – पश्चिम बंगाल
  • विजयकांत (कला) – तमिलनाडु
  • कुन्दन व्यास (साहित्य एवं शिक्षा-पत्रकारिता)-महाराष्ट्र
  • एम फातिमा बीवी (सार्वजनिक मामले) – केरल
  • होर्मूसजी एन कामा (साहित्य एवं शिक्षा) – महाराष्ट्र
  • मिथुन चक्रवर्ती (कला) – पश्चिम बंगाल

ये भी पढ़ें – भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल  ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग अपडेट्स तुरंत पाएं

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?