Home मनोरंजन वायनाड ट्रेजेडी में पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए साउथ के कई स्टार, Ram Charan और Allu Arjun ने दिया करोड़ों का दान

वायनाड ट्रेजेडी में पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए साउथ के कई स्टार, Ram Charan और Allu Arjun ने दिया करोड़ों का दान

by Preeti Pal 5 August 2024, 6:00 PM IST (Updated 21 August 2025, 12:31 PM IST)
5 August 2024, 6:00 PM IST (Updated 21 August 2025, 12:31 PM IST)
वायनाड ट्रेजेडी में पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए साउथ के कई स्टार, Ram Charan और Allu Arjun ने दिया करोड़ों का दान

Wayanad landslide victims: लैंड्स्लाइड की वजह से केरल में भारी तबाही मची. इस तबाही ने 200 से ज्यादा लोगों की जान ली. अब पीड़ितों की मदद के लिए साउथ के कई बड़े स्टार्स ने करोड़ों रुपयों का दान दिया है.

05 August, 2024

Wayanad landslide victims: केरल में पिछले कुछ दिनों में प्रकृति का प्रकोप दिखा. लैंडस्लाइड की वजह से केरल में हुई तबाही सैकड़ों जिंदगियां ले गई. 30 जुलाई को वायनाड में हुए लैंडस्लाइड में अब तक 219 से ज्यादा लोगों के मरने और कई लोगों के लापता होने की खबर है. अब पीड़ितों और उनके परिवारों की मदद के लिए कई साउथ फिल्म स्टार्स सामने आए हैं.

इन स्टार्स ने किया करोड़ों का दान

तेलुगू सुपरस्टार चिरंजीवी, राम चरण और अल्लू अर्जुन जैसे साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बड़े स्टार्स ने वायनाड में हुई तबाही के पीड़ितों के लिए CM रिलीफ फंड में दान दिया है. वहीं, एक्टर चिरंजीवी ने इस तबाही में हुए जानमाल के नुकसान पर दुख व्यक्त किया. आपको बता दे कि चिरंजीवी और उनके बेटे राम चरण ने CM रिलीफ फंड में 1 करोड़ रुपये का दान दिए हैं.

अल्लू अर्जुन भी आए आगे

इससे पहले ‘पुष्पा’ स्टार अल्लू अर्जुन ने भी केरल मुख्यमंत्री राहत कोष में 25 लाख रुपये का दान देकर अपना योगदान दिया. मलयालम फिल्मों के दिग्गज एक्टर मोहनलाल ने भी 3 करोड़ रुपये देने का वादा किया. इन सबसे पहले, कमल हासन (25 लाख), सूर्या, ज्योतिका, कार्थी, विक्रम, नयनतारा और विग्नेश सिवन, ममूटी (20 लाख), दुलकर सलमान (15 लाख), फहद फासिल, नाज़रिया और टोविनो थॉमस ने भी मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में दान दिया.

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग से लेकर लेटेस्ट ट्रेंडिंग खबरों तक, भारत का बेस्ट हिंदी न्यूज़ चैनल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?