Home मनोरंजन Sai Pallavi Birthday: ‘रामायण’ में ‘सीता मां’ बनने से पहले, इन फिल्मों में कमाल कर चुकी हैं साई

Sai Pallavi Birthday: ‘रामायण’ में ‘सीता मां’ बनने से पहले, इन फिल्मों में कमाल कर चुकी हैं साई

by Preeti Pal 9 May 2024, 3:25 PM IST (Updated 5 September 2025, 3:40 PM IST)
9 May 2024, 3:25 PM IST (Updated 5 September 2025, 3:40 PM IST)
sai pallavi

Sai Pallavi Birthday: साई पल्लवी इन दिनों नितेश तिवारी की फिल्म रामायण को लेकर चर्चा में हैं जिसमें वो माता सीता का किरदार निभा रही हैं.

09 May, 2024

Sai Pallavi Birthday: साउथ सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस साई पल्लवी जल्द ही रणबीर कपूर के साथ नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में नजर आएंगी. इस फिल्म में वो ‘माता सीता’ का किरदार निभा रही हैं. कम ही लोग जानते हैं कि साई पल्लवी एक डॉक्टर हैं. उन्होंने साल 2016 में मेडिकल में डिग्री ली थी. वहीं, 9 मई 1992 को कोयम्बटूर में पैदा हुईं सई ने अपने अब तक के करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है. आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपके लिए साई की बेस्ट फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं.

मिडिल क्लास अब्बायी

फिल्म ‘मिडिल क्लास अब्बायी’ साल 2017 में रिलीज हुई थी जिसमें साई पल्लवी का साथ एक्टर नानी लीड रोल में थे. दोनों की जोड़ी लोगों को पसंद आई.

काली

साई पल्लवी की फिल्म ‘काली’ साल 2016 में रिलीज हुई थी. इस मलयालम एक्शन थ्रिलर फिल्म समीर ताहिर ने डायरेक्ट किया था. साई के साथ फिल्म में दुलकर सलमान मुख्य भूमिका में दिखे.

लव स्टोरी

साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म ‘लव स्टोरी’ एक खूबसूरत रोमांटिक-ड्रामा है. इस फिल्म को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था. साई पल्लवी के साथ फिल्म में नागा चैतन्य नजर आए थे.

फिदा

साई पल्लवी की ‘फिदा’ बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई. इस फिल्म में साई के काम की खूब तारीफ हुई. उनके साथ फिल्म में वरुण तेज लीड रोल में थे. शेखर काम्मुला ने फिल्म को डायरेक्ट किया था.

प्रेमम

साई पल्लवी की पहली मलयालम फिल्म ‘प्रेमम’ थी जिसमें उन्होंने टीचर का रोल किया था. इस फिल्म के गाने भी काफी हिट हुए थे. साल 2015 में रिलीज हुई ये फिल्म लोगों को आज भी पसंद आती है.

ये भी पढ़ें – भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल  ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग अपडेट्स तुरंत पाएं

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?