Home मनोरंजन Sonakshi Sinha Wedding : क्या बेटी की शादी में शामिल होंगे शत्रुघ्न सिन्हा, होने वाले दामाद जहीर इकबाल के साथ दिया पोज

Sonakshi Sinha Wedding : क्या बेटी की शादी में शामिल होंगे शत्रुघ्न सिन्हा, होने वाले दामाद जहीर इकबाल के साथ दिया पोज

by Live Times 21 June 2024, 1:59 PM IST (Updated 27 June 2026, 12:28 PM IST)
21 June 2024, 1:59 PM IST (Updated 27 June 2026, 12:28 PM IST)
sunakshi sinha wedding

Sonakshi Sinha Wedding : बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल आगामी 23 जून को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. दोनों की शादी लगातार चर्चा में है, क्योंकि अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा उनसे नाराज बताए जा रहे हैं.

21 June, 2024

Sonakshi Sinha Wedding : बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा (Bollywood Actor Shatrughan Sinha) ने उन सभी अफवाहों को खामोश कर दिया, जिनमें कहा जा रहा था कि वह अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा से नाराज हैं और शादी में शामिल नहीं होंगे. पिछले दिनों शत्रुघ्न सिन्हा को अपने होने वाले दामाद जहीर खान के साथ देखा गया. वहीं, दोनों पैपराजी को पोज देते भी नजर आए. इनसाइडर सोर्स के मुताबिक, शादी प्राइवेट होगी और 23 जून को मुंबई के शानदार रेस्तरां में परिवार और करीबी दोस्त इसमें शामिल होंगे. यहां पर बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल को 2022 की कॉमेडी ड्रामा ‘डबल एक्सएल’ में एक साथ देखा गया था.

23 जून को होगी शादी

जैसा कि आपको बताया, बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा (bollywood actress sonakshi sinha) और जहीर इकबाल आगामी 23 जून को शादी के बंधन में बंधनेवाले हैं. दोनों की शादी लगातार चर्चा में है, क्योंकि अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा उनसे नाराज बताए जा रहे हैं. यह भी खबर आई थी कि वो शादी में शामिल नहीं होंगे. इस बीच गुरुवार को इन तमाम अफवाहों पर विराम लगाते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने होने वाले दामाद जहीर इकबाल को गले लगाया. इस दौरान उन्होंने पैपराजी के सामने पोज भी किया.

शादी में रहेंगे मौजूद

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि वह निश्चित रूप से शादी में मौजूद रहेंगे. ‘शादी में क्यों नहीं होना चाहिए और क्यों नहीं रहेंगे. बेटी की खुशी उनकी खुशी है और वह भी उनकी खुशी के हकदार हैं.’ इसके साथ नामी एक्टर ने यही भी कहा कि ‘उन्हें (सोनाक्षी सिन्हा) अपना साथी चुनने और अपनी शादी की अन्य चीजें चुनने का पूरा अधिकार है. वह न केवल उनकी ताकत के रूप में बल्कि उनके असली कवच के रूप में भी यहां हैं.’

ये भी पढ़ें – देश का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल – ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग अपडेट्स तुरंत पाएं

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?