Home मनोरंजन Srikanth के सामने फीका पड़ा Bhiayya Ji का स्वैग, जानें किस फिल्म ने जीता दर्शकों का दिल

Srikanth के सामने फीका पड़ा Bhiayya Ji का स्वैग, जानें किस फिल्म ने जीता दर्शकों का दिल

by Preeti Pal 29 May 2024, 1:34 PM IST (Updated 30 August 2025, 3:44 PM IST)
29 May 2024, 1:34 PM IST (Updated 30 August 2025, 3:44 PM IST)
bhaiyya ji

Srikanth Vs Bhaiyya Ji: जहां राजकुमार राव की फिल्म ‘श्रीकांत’ बॉक्स ऑफिस पर लोगों का दिल जीत रही है तो वहीं, मनोज बाजपेयी का ‘भैया जी’ का स्वैग काम नहीं आया.

29 May, 2024

Srikanth Vs Bhaiyya Ji: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव इन दिनों अपनी फिल्म ‘श्रीकांत’ को लेकर चर्चा में हैं. ये एक बायोपिक है जिसमें उन्होंने मशहूर बिजनेसमैन ‘श्रीकांत बोला’ का किरदार निभाया है. राजकुमार राव और अलाया एफ की ये मूवी 10 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. वहीं, दूसरी तरफ मनोज बाजपेयी की 100वीं फिल्म ‘भैया जी’ भी इसी महीने की 24 तारीख को देशभर के तमाम सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. जहां, राजकुमार राव की ‘श्रीकांत’ धीरे-धीरे लोगों के दिलों में बस रही है तो वहीं, मनोज की मूवी ठंडे बस्ते में जाती दिख रही है.

श्रीकांत की कमाई

राजकुमार राव की फिल्म ‘श्रीकांत’ 40 करोड़ रुपये में बनी बायोपिक मूवी है. इस फिल्म ने रविवार तक लगभग 38.75 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया था. बेहतर कहानी और शानदार एक्टिंग के बावजूद इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की. हालांकि, कछुए की चाल से चलते-चलते भी फिल्म अपनी लागत निकाल पाने में कामयाब रही.

फीका पड़ा भैया जी का स्वैग

मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘भैया जी’ को लेकर काफी बज बना हुआ था. मनोज बाजपेयी की 100वीं फिल्म के नाम पर इसका प्रमोशन भी खूब जमकर हुआ. हालांकि, थिएटर्स में आते ही ना तो मनोज बाजपेयी का नाम काम आया और ना ही 100वीं फिल्म का राग. ऐसे में पहले दिन इस एक्शन मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 1.44 करोड़ रुपये का ही कारोबार किया. कुल मिलाकर अब तक इस फिल्म ने 6.7 करोड़ का बिजनेस किया है. मनोज बाजपेयी जैसे बड़े स्टार की फिल्म के लिए ये आंकड़ा काफी कम है. आगे भी ‘भैया जी’ शायद ही कोई कमाल दिखा पाए, क्योंकि 31 मई से सिनेमाघरों में राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ लग जाएगी.

यह भी पढ़ें : भारत का सबसे भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल, बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ और ताज़ा अपडेट

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?