Home मनोरंजन Aaj Ki Raat गाने से तमन्ना भाटिया ने चलाई फैन्स के दिलों पर छुरियां, आप भी देखें उनका कातिलाना अंदाज

Aaj Ki Raat गाने से तमन्ना भाटिया ने चलाई फैन्स के दिलों पर छुरियां, आप भी देखें उनका कातिलाना अंदाज

by Pooja Attri 25 July 2024, 3:30 PM IST (Updated 4 September 2025, 1:59 PM IST)
25 July 2024, 3:30 PM IST (Updated 4 September 2025, 1:59 PM IST)
Aaj Ki Raat गाने से तमन्ना भाटिया ने चलाई फैन्स के दिलों पर छुरियां, आप भी देखें उनका कातिलाना अंदाज

Tamannaah Bhatia : हाल ही में फिल्म ‘स्त्री 2’ से तमन्ना भाटिया का गाना ‘आज की रात’ रिलीज हुआ है जिसके बाद से एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं.

25 July, 2024

Tamannaah Bhatia Saree Looks: श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) राजकुमार राव (Rajkumar Rao) की फिल्म ‘स्त्री 2’ (Stree 2) से नया गाना रिलीज हो चुका है जिसका नाम है ‘आज की रात’. इस गाने में तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) की कातिलाना अदाएं हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं. ऐसे में हम भी आपके लिए खूबसूरत एक्टेस तमन्ना भाटिया की कुछ शानदार तस्वीरें लेकर आए हैं, जिन्हें देखकर आपके दिलों की धड़कन भी बढ़ जाएंगी.

ब्लू साड़ी

तमन्ना भाटिया ब्लू ऑर्गेंजा साड़ी में बेहद सुंदर नजर आ रही हैं. इस साड़ी पर कढ़ाई से पत्तियों का डिजाइन बना हुआ है , जिसे उन्होंने स्टाइलिश स्लीव्स वाले ब्लाउज के साथ पेयर किया. अपने लुक को तमन्ना ने ट्रेडिशनल ज्वेलरी और ओपन हेयर स्टाइल के साथ पूरा किया.

सिल्क साड़ी

तमन्ना इस पिंक और ग्रीन कलर की सिल्क साड़ी में हमेशा की तरह बहुत खूबसूरत दिख रही हैं. इस साड़ी के साथ उन्होंने मैचिंग बॉर्डर वाला ब्लाउज पहना. वहीं, ट्रेडिशनल नेकपीस, छुमके और गजरे ने उनके लुक में चार-चांद लगाए.

बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक

बनारसी साड़ी

इस येलो कलर की बनारसी साड़ी में तमन्ना की खूबसूरती को बयां करना मुश्किल है. ब्लू बॉर्डर वाली इस साड़ी को उन्होंने कॉन्ट्रास्ट ब्लाउज के साथ कैरी किया. वहीं, गोल्डन पर्ल चोकर, मैचिंग ईयररिंग्स, मांग टीका, कंगन और हाथफूल ने उनके लुक को और निखारा.

ऑफव्हाइट साड़ी

इस ऑफव्हाइट ऑर्गेंजा साड़ी में तमन्ना के चेहरे से नजर हटाना बहुत मुश्किल है. गोल्डन गोटापट्टी वाली इस साड़ी को उन्होंने स्ट्रेपी गोल्डन ब्लाउज के साथ पेयर किया. अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए तमन्ना ने लॉन्ग गोल्डन ईयररिंग्स, कंगन, बिंदी और गजरे का सहारा लिया.

येलो साड़ी

येलो कॉटन साड़ी में तमन्ना बेहद सुंदर दिख रही हैं. गोल्डन बॉर्डर वाली इस साड़ी को तमन्ना ने स्ट्रेपी ब्लाउज के साथ कैरी किया. वहीं, गोल्डन चोकर, मैचिंग ईयररिंग्स, मिनिमल मेकअप और खुले बालों के साथ एक्ट्रेस ने अपना लुक कम्पलीट किया.

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग से लेकर लेटेस्ट ट्रेंडिंग खबरों तक, भारत का बेस्ट हिंदी न्यूज़ चैनल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?