Home मनोरंजन Neena Gupta Birthday: पंचायत देख ली! अब देखें नीना गुप्ता की ये 5 बेहतरीन फिल्में

Neena Gupta Birthday: पंचायत देख ली! अब देखें नीना गुप्ता की ये 5 बेहतरीन फिल्में

by Preeti Pal 4 July 2024, 1:09 PM IST (Updated 20 August 2025, 12:39 PM IST)
4 July 2024, 1:09 PM IST (Updated 20 August 2025, 12:39 PM IST)
Neena Gupta Birthday: पंचायत देख ली, अब देखें नीना गुप्ता की ये 5 बेहतरीन फिल्में

Neena Gupta Birthday: नीना गुप्ता बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन अदाकाराओं में से एक हैं. हाल ही में उनकी वेब सीरीज ‘पंचायत 3’ रिलीज हुई है. इस सीरीज से पहले भी नीना के काम की कई बार तारीफ हो चुकी है.

04 July, 2024

Neena Gupta Birthday: अमेजन प्राइम की हिट वेब सीरीज पंचायत 3 काफी चर्चा में है. इसमें एक्ट्रे्स नीना गुप्ता ने प्रधान मंजू देवी का किरदार निभाया है. सीरीज के तीनों पार्ट्स में नीना के काम की काफी तारीफ हुई. हालांकि, इससे पहले भी वह अपनी दमदार एक्टिंग की वजह से लोगों की वाहवाही लूट चुकी हैं. वैसे आज 65वां जन्मदिन मना रही हैं. ऐसे में हम आपके लिए उनकी कुछ बेहतरीन फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं.

बधाई हो (Badhai Ho)

साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘बधाई हो’ ने नीना गुप्ता के करियर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया था. इसमें उन्होंने 59 साल की प्रेग्नेंट महिला का किरदार निभाया है. उनके अलावा फिल्म में आयुष्मान खुराना, गजराज राव, सान्या मल्होत्रा और सुरेखा सिकरी भी अहम भूमिका में हैं.

कागज 2 (Kaagaz 2)

‘कागज 2’ एक् कोर्टरूम ड्राम है जिसे वीके प्रकाश ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में भी नीना के काम को सबने नोटिस किया. ‘कागज 2’ में दर्शन कुमार, नीना गुप्ता, अनुपम खेर, स्मृति कालरा और सतीश कौशिक जैसे कलाकार लीड रोल में हैं.

वध (Vadh)

साल 2022 में रिलीज हुई थ्रिलर फिल्म ‘वध’ नीना गुप्ता के करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक है. इस फिल्म को जसपाल सिंह संधू और राजीव बरनवाल ने लिखा और डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में नीना गुप्ता के साथ संजय मिश्रा भी लीड रोल में हैं.

शुभ मंगल सावधान (Shubh Mangal Saavdhan)

आयुष्मान खुराना, गजराव राव, नीना गुप्ता और जितेंद्र कुमार स्टारर फिल्म ‘शुभ मंगल सावधान’ साल 2020 में रिलीज हुई थी. इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म को भी लोगों ने काफी पसंद किया था.

पंगा (Panga)

स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘पंगा’ में नीना गुप्ता ने कंगना रनौत की मां का किरदार निभाया था. ये फिल्म साल 2020 में रिलीज हुई थी. अश्विनी अय्यर तिवारी की इस फिल्म में जस्सी गिल भी लीड रोल में थे.

यह भी पढ़ेंः  ब्रेकिंग न्यूज़ से लेकर ताज़ा खबरों तक, भारत का टॉप हिंदी न्यूज़ चैनल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?