Home मनोरंजन रैंप पर छाई वेदांग रैना और ख़ुशी कपूर की जोड़ी, जारी है बॉक्स ऑफिस पर हिट होने की तैयारी

रैंप पर छाई वेदांग रैना और ख़ुशी कपूर की जोड़ी, जारी है बॉक्स ऑफिस पर हिट होने की तैयारी

by Preeti Pal 30 July 2024, 2:36 PM IST (Updated 25 August 2025, 1:51 PM IST)
30 July 2024, 2:36 PM IST (Updated 25 August 2025, 1:51 PM IST)
रैंप पर छाई वेदांग रैना और ख़ुशी कपूर की जोड़ी, जारी है बॉक्स ऑफिस पर हिट होने की तैयारी

Vedang Raina-Khushi Kapoor: जान्हवी कपूर की छोटी बहन खुशी कपूर जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ के साथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख चुकी हैं.

30 July, 2024

Vedang Raina-Khushi Kapoor: पिछले साल जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज़’ (The Archies) के साथ कई स्टारकिड्स ने बॉलीवुड में डेब्यू किया. इस नेटफ्लिक्स मूवी में शाहरुख खान (Shahruh Khan) की बेटी सुहाना खान (suhana khan), जान्हवी कपूर की छोटी बहन खुशी कपूर (Khushi Kapoor) और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा नजर आए थे. इसके अलावा वेदांग रैना (Vedang Raina) भी इस फिल्म का अहम हिस्सा थे. वहीं, हाल ही में वेदांग और खुशी कपूर ने एक बार फिर साथ काम करने को लेकर बात की.

वेदांग और खुशी बने शोस्टॉपर

वेदांग रैना और खुशी कपूर सोमवार को इंडिया कॉउचर वीक में डिजाइनर गौरव गुप्ता के नए कलेक्शन ‘अरुणोदय’ के लिए शोस्टॉपर बने. इस मौके पर खुशी कपूर ने ऑफ-शोल्डर ब्लाउज और मरमेड स्कर्ट के साथ सिल्वर लहंगा पहनकर मंच की शोभा बढ़ाई. इस फैशन शो के दौरान खुशी कपूर ने वेदांग के साथ अपने कंफर्ट लेवल पर बात की. खुशी ने PTI भाषा को दिए इंटरव्यू में कहा- ‘मुझे ऐसा लगता है कि जब आप किसी के साथ सहज होते हैं, तो चीजें आसान हो जाती हैं.’

बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक

क्या फिर साथ करेंगे काम ?

वहीं जब वेदांग से पूछा गया कि ‘क्या वह खुशी के साथ फिर से फिल्म करना चाहेंगे?’ तब उन्होंने कहा- ‘हां, बिल्कुल! हम एक-दूसरे को काफी समय से जानते हैं. हम वाकई में एक साथ फिल्म करना पसंद करेंगे. ‘ आपको बता दें कि वेदाग रैना और खुशी कपूर की पहली फिल्म ‘द आर्चीज़’ पिछले साल 7 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई थी.

इंडिया कॉउचर वीक 2024

बात करें इंडिया कॉउचर वीक 2024 की तो इसकी शुरुआत 24 जुलाई को हो चुकी है. यह 31 जुलाई को खत्म होगा. यहां राहुल मिश्रा, जे जे वलाया, जयंती रेड्डी, डॉली जे, अमित अग्रवाल जैसे डिजाइनर पहले ही अपने कलेक्शन दिखा चुके हैं. फाल्गुनी शेन पीकॉक के साथ इस कॉउचर का अंत होगा.

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग से लेकर लेटेस्ट ट्रेंडिंग खबरों तक, भारत का बेस्ट हिंदी न्यूज़ चैनल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?