Home Top 2 News Yodha on OTT: ओटीटी पर रिलीज हुई सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘योद्धा’, जानें कहां देख पाएंगे फिल्म

Yodha on OTT: ओटीटी पर रिलीज हुई सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘योद्धा’, जानें कहां देख पाएंगे फिल्म

by Preeti Pal 10 May 2024, 11:05 AM IST (Updated 5 September 2025, 3:58 PM IST)
10 May 2024, 11:05 AM IST (Updated 5 September 2025, 3:58 PM IST)
yodha

Yodha on OTT: सिनेमाघरों के बाद अब सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra)की फिल्म ‘योद्धा’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है. जानें इस फिल्म को आप कहां देख सकेंगे.

10 May, 2024

Sidharth Malhotra Yodha: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) की एक्शन फिल्म ‘योद्धा’ 15 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. हालांकि, फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर खास रिस्पॉन्स नहीं मिला, लेकिन अब ये मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो चुकी है. करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) के अलावा दिशा पाटनी (Disha Patani) और राशी खन्ना (Rashi Khanna) भी अहम भूमिका में हैं. इसे पुष्कर ओझा ने डायरेक्ट किया है.

इस प्लेटफॉर्म पर हुई रिलीज

सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra Yodha) की फिल्म योद्धा ‘योद्धा’ ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम हो चुकी है. हाल ही में अमेजन प्राइम की तरफ से इस बारे में ऑफिशियल अनाउंसमेंट की गई है. इसके अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म ‘योद्धा’ का एक पोस्टर साझा करते हुए इसकी ओटीटी रिलीज की अनाउंसमेंट की है. इस फिल्म में सिद्धार्थ एक कमांडो के किरदार में हैं, जो प्लेन हाईजैक में अपनी जान पर खेलते हुए लोगों की जिंदगी बचाते हैं. उनके साथ फिल्म में दिशा पाटनी (Disha Patani) भी जबरदस्त एक्शन करती नजर आईं.

अपकमिंग फिल्में

फिल्म की एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) अगली बार फिल्म ‘कल्कि 2889 एडी’ (Kalki 2898 AD) में दिखाई देंगी. इस बिग बजट मूवी में उनके अलावा प्राभास, अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण लीड रोल में हैं. इसके अलावा एक्ट्रेस के पास मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ (Welcome to The Jungle) और आशिमा छिब्बर की ‘के टीना’ नाम की फिल्में भी हैं.

ये भी पढ़ें – भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल  ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग अपडेट्स तुरंत पाएं

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?