Home पर्यावरणमौसम Thunderstorm Safety Tips: आंधी में कैसे करें खुद का बचाव, अपनाएं ये टिप्स

Thunderstorm Safety Tips: आंधी में कैसे करें खुद का बचाव, अपनाएं ये टिप्स

by Live Times 14 May 2024, 4:55 PM IST (Updated 12 September 2025, 1:54 PM IST)
14 May 2024, 4:55 PM IST (Updated 12 September 2025, 1:54 PM IST)
Mumbai Weather

Thunderstorm Safety Tips: देश की राजधानी दिल्ली के बाद मुंबई में भी आंधी तूफान ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया. एक सप्ताह के दौरान आई आंधी ने 16 लोगों की जान ले ली. अकेले मुंबई में 14 लोगों की मौत हो गई.

14 MAY, 2024

Thunderstorm Safety Tips: मुंबई में सोमवार शाम को आई तेज बारिश और आंधी से हाहाकार मच गया. आंधी, अंधड़ और तूफान के दौरान जरा सी भी लापरवाही जान जोखिम में डाल सकती है. खासतौर पर तब जब आप घर के बाहर हों. ऐसे में आप खबराएं नहीं. ऐसी स्थिति में खुद की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुछ बातों का खास ख्याल रखें.

Thunderstorm Safety Tips: आंधी के लक्षण क्या हैं ?

आंधी के दौरान तेज रफ्तार हवा चलती है और इस दौरान धूल के गुबार दृश्यता (visibility) को कम कर देते हैं. इसके साथ ही चक्रवाती तूफान (Cyclone) के पहले के हिस्से में बारिश नहीं होती है उसे तूफान कहते हैं. गर्मियों के दौरान आंधी आमतौर पर तापमान का दबाव कम होने के कारण आती है. अगर आप आंधी में घर से बाहर कहीं रास्ते में हैं तो किसी पेड़ के नीचे या किसी दीवार के पास जैसी जगह पर न रुकें. कहीं अगर बिजली के खंभों और ऐसी किसी भी जगह से दूरी बनाकर रखें, जहां पर करंट आने का डर हो.

Thunderstorm Safety Tips: तूफान में बचने के लिए क्या करें?

सबसे पहले घर में सारी खिड़कियों, रोशनदानों और दरवाजों को बंद कर लें. इसके अलावा, कांच के दरवाजों या खिड़कियों से दूर रहें. इसके अलावा, घर के सभी स्विच बंद कर दें और स्विच बोर्ड से प्लग्स भी हटा दें.

ये भी पढ़ें – देश का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल – ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग अपडेट्स तुरंत पाएं

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?