Home अंतरराष्ट्रीय Bangladesh Violence News : बांग्लादेश में हालात जल्द सामान्य होने की उम्मीद

Bangladesh Violence News : बांग्लादेश में हालात जल्द सामान्य होने की उम्मीद

by Rashmi Rani 6 August 2024, 9:09 AM IST (Updated 21 August 2025, 12:59 PM IST)
6 August 2024, 9:09 AM IST (Updated 21 August 2025, 12:59 PM IST)
बांग्लादेश में हालात जल्द सामान्य होने की उम्मीद, कर्फ्यू खत्म होने के बाद स्कूल-कॉलेज और ऑफिस भी खुले

Bangladesh Violence News : आरक्षण के मुद्दे को लेकर बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच देश में जल्द हालात सामान्य होने की उम्मीद है.

06 August, 2024

Bangladesh Violence News : सरकारी नौकरियों में आरक्षण के मुद्दे को लेकर बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच देश में जल्द हालात सामान्य होने की उम्मीद है. हालात पर पूरी तरह से काबू पाने के लिए पूरे देश में फिलहाल सेना तैनात है. पीएम शेख हसीना ने सोमवार को ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया और देश छोड़कर भारत आ चुकी हैं. सेना प्रमुख ने लोगों से कहा है कि उनकी सभी मांगें पूरी की जाएंगी और जल्द ही अंतरिम सरकार का गठन किया जाएगा.

इंग्लैंड से मांगी राजनीतिक शरण

ऐसा माना जा रहा है कि मंगलवार को बांग्लादेश में सभी की जिंदगी पहले की ही तरह सामान्य हो जाएगी. मिली ताजा जानकारी के अनुसार, देशभर में कर्फ्यू को खत्म कर दिया गया है. इसके साथ ही स्कूल-कॉलेज और ऑफिस को भी मंगलवार से खोल दिया गया है. बांग्लादेश से भागकर शेख हसीना ने भारत में शरण ली है. उन्होंने अपनी बहन और बेटे के साथ हिंडन एयरबेस पर पूरी रात गुजारी. कहा जा रहा है कि शेख हसीना ने इंग्लैंड से राजनीतिक शरण मांगी है. वह इंग्लैंड के फैसले का इंतजार कर रही हैं. अगर इंग्लैंड ने अनुमति दे दी तो वह वहां के लिए रवाना हो जाएंगी.

संसद में हो सकती है बांग्लादेश के हालात पर चर्चा

दूसरी तरफ भारत में मंगलवार को संसद में मानसून सत्र के दौरान बांग्लादेश के हालात पर चर्चा की जाने की उम्मीद है. बता दें कि सोमवार की शाम से ही नई दिल्ली में बांग्लादेश को लेकर बैठकों का दौर जारी रहा. जैसे ही शेख हसीना ने भारत में शरण लेने के बाद पीएम मोदी ने कैबिनेट की बैठक बुलाई. वहीं, कांग्रस नेता राहुल गांधी ने भी विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की. माना जा रहा है कि अब भारत में घुसपैठ का खतरा बढ़ गया है.

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग से लेकर लेटेस्ट ट्रेंडिंग खबरों तक, भारत का बेस्ट हिंदी न्यूज़ चैनल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?