Home राष्ट्रीय दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके, अफगानिस्तान था भूकंप का केंद्र

दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके, अफगानिस्तान था भूकंप का केंद्र

by Farha Siddiqui 11 January 2024, 4:14 PM IST (Updated 31 July 2025, 12:46 PM IST)
11 January 2024, 4:14 PM IST (Updated 31 July 2025, 12:46 PM IST)
दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके, अफगानिस्तान था भूकंप का केंद्र

11 January 2024

दिल्ली एनसीआर में आज दोपहर लगभग 3 बजे भूकंप के झटके महसूस किये गए हैं। जिसके बाद सभी लोग अपने घरों और ऑफिस से बाहर आ गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूंकप की तीव्रता 6.1 मापी गई है। दिल्ली एनसीआर के अलावा जम्मू-कश्मीर के पूंछ, पंजाब और हरियाणा में भी भूकंप के झटके महसूस किये गए हैं। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान बताया जा रहा है। हालांकि भारत में किसी भी हताहत की खबर नहीं है। पाकिस्तान में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। जिससे वहां नुकसान की खबर सामने आ रही है।

नवंबर में भी महसूस किये गए थे भूकंप के झटके

इससे पहले 3 अक्टूबर को नेपाल में 5.3 तीव्रता का भूकंप आया था। जिसके झटके दिल्ली-एनसीआर में भी लोगों ने महसूस किये थे। नेपाल में आये भूकंप का केंद्र तालकोट, बझांग में बताया गया था। भारत के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 6.2 थी। 11 नवंबर को भी दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किये गए थे। जिसकी तीव्रता 2.6 मापी गई थी।

यह भी पढ़ें : नेशनल ब्रेकिंग न्यूज़, जानिए आज देश में क्या हो रहा है, ताज़ा राष्ट्रीय खबरें

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?