Home राष्ट्रीय Gujarat News: भारत के ‘केसर आम’ की शुरू हुई नीलामी, दुनियाभर में हो रही डिमांड

Gujarat News: भारत के ‘केसर आम’ की शुरू हुई नीलामी, दुनियाभर में हो रही डिमांड

by Pooja Attri 3 May 2024, 2:27 PM IST (Updated 28 August 2025, 4:57 PM IST)
3 May 2024, 2:27 PM IST (Updated 28 August 2025, 4:57 PM IST)
mango

Rajkot Gujarat: गुजरात के राजकोट शहर के तलाला बाजार में केसर आम की नीलामी होने वाली है. यहां पर आमतौर पर आम की कीमत 500 रुपये से लेकर 1200-1300 रुपये तक रहती है. तलाला बाजार में नीलाम होने वाले आमों को यूके, कनाडा और खाड़ी देशों में भी सप्लाई किया जाता है.

03 May, 2024

Kesar Mango Auction: गर्मियों के साथ ही आम का सीजन भी शुरू हो चुका है. गुजरात के किसान इन दिनों राजकोट शहर के तलाला बाजार में अपना ‘केसर आम’ नीलाम करने के लिए आने लगे हैं. खराब मौसम की वजह से इस बार आम की पैदावार कम हुई है. ऐसे में किसानों को इस सीजन में आम की अच्छी कीमत मिलने की उम्मीद है.

आम की कीमत

गुजरात के किसान प्रवीणभाई पटेल के अनुसार, ‘मेरे पास 10 एकड़ का खेत है और मेरे आमों की कीमत अभी 900 रुपये है. आमतौर पर आम की कीमत 500 रुपये से लेकर 1200-1300 रुपये तक रहती है.’

कहां-कहां होते हैं सप्लाई

तलाला बाजार में नीलाम होने वाले आमों को यूके, कनाडा और खाड़ी देशों में भी सप्लाई किया जाता है. तलाला एपीएमसी अध्यक्ष संजय भाई शिनतापा ने बताया, ‘यूके, यूएस, कनाडा और खाड़ी देशों में आम की बहुत मांग है. हमारी एक कंपनी है एक्सीलेंस सेंटर ऑफ पैकेजिंग प्लांट्स, जो अमेरिका और ब्रिटेन को आम सप्लाई करती है.’

नीलामी में भागीदार जिले

इस साल आम की पैदावार खराब होने के कारण नीलामी में 10 दिन से अधिक की देरी हुई है. जूनागढ़ और सोमनाथ जिलों के किसान भी हर साल अपने आम की नीलामी के लिए तलाला बाजार आते हैं.

यह भी पढ़ेंः  ब्रेकिंग न्यूज़ से लेकर ताज़ा खबरों तक, भारत का टॉप हिंदी न्यूज़ चैनल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?