Home राष्ट्रीय कर्फ्यू से नहीं, राम कीर्तन की गूंजेगी आयोध्या- सीएम

कर्फ्यू से नहीं, राम कीर्तन की गूंजेगी आयोध्या- सीएम

by Farha Siddiqui
0 comment
yogi on aayodhya

22 January 2024

अयोध्या की गलियों में, अब नहीं चलेंगी गोलियां

उत्तंर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए। सीएम ने कहा, ये पल 500 सालों के इंतजार के बाद आया है। मंदिर वहीं बना है, जहां बनाने का संकल्प लिया गया था। आज भारत का हर शहर, हर गांव अयोध्या धाम जैसा लगता है। ऐसा लग रहा है हर रास्ता अयोध्या आ रहा है। हर जुबान राम-राम जप रही है। पूरा देश राममय है। ऐसा लगता है, हम त्रेता युग में आ गए हैं।

आपको बता दें कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले ही सीएम योगी ने कहा था, 22 जनवरी को अद्भुत नजारा होगा। अयोध्या की गलियों में अब गोलियां नहीं चलेंगी, बल्कि दीपोत्सव मनाया जाएगा। अयोध्या कर्फ्यू के दौर से नहीं गुजरेगी, बल्कि राम संकीर्तन की गूंज से गुंजायमान होगी। आज अयोध्या बदल गई हैं, और ये पीएम मोदी की वजह से ही मुमकिन हो पाया। भारत में राम के बिना कोई काम नहीं होता। यहां दिन की शुरुआत भी राम नाम से होती हैं, और दिन का अत: भी राम नाम से होता है। यहां तक की प्राण निकलने पर भी जुबान पर एक ही नाम आता है, और वो हैं हे राम।

ट्रस्ट के महासचिव ने क्या कहा

राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव ने कहा कि, राम मंदिर के लिए देशभर में लोगों ने दिल खोलकर दान दिया है। देश का ऐसा कोई कोना नहीं रहा, जहां से राम के लिए उपहार ना आए हों। मंदिर के लिए घंटा कासगंज से आया। गिट्टी एम.पी. के छतरपुर से पहुंची। तो ग्रेनाइट तेलांगाना से आई। पत्थर राजस्थान के भरतपुर से पहुंचा। तो दरवाजों की लकड़ी महाराष्ट से। उस दरवाजे पर सोने और डायमंड का काम मुंबई के एक व्यापारी ने किया। आभूषण लखनऊ से बनवाए गए, तो इनकी नक्काशी राजस्थान में हुई है। देश का ऐसा कोई कोना नहीं है, जहां से राम मंदिर के लिए समर्पण ना आया हो।

यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय स्तर की ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में, राष्ट्रीय ताज़ा समाचार, नेशनल ब्रेकिंग न्यूज़

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2025 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?