Home राष्ट्रीय भविष्य में बढ़ेगी हवाई यात्रियों की संख्या-सिंधिया

भविष्य में बढ़ेगी हवाई यात्रियों की संख्या-सिंधिया

साल 2030 तक 30 करोड़ होने की उम्मीद- सिंधिया

by Live Times 18 January 2024, 1:53 PM IST (Updated 27 September 2025, 1:14 PM IST)
18 January 2024, 1:53 PM IST (Updated 27 September 2025, 1:14 PM IST)

केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नागरिक विमानन सम्मेलन और प्रदर्शनी विंग्स इंडिया 2024 के उद्घाटन सत्र में कहा कि भारत में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या 2030 तक बढ़कर सालाना 30 करोड़ होने की उम्मीद है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने साल 2023 का आंकड़ा भी बताया जो कि 5.3 करोड़ था। सिंधिया ने आगे कहा कि देश में हवाई अड्डों और बंदरगाहों की संख्या मौजूदा 149 से बढ़कर 200 से अधिक हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि पिछले दशक में घरेलू हवाई यात्री यातायात में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जबकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 6.1 प्रतिशत की बढ़त हुई है। इस दौरान केंद्रीय नागरिक विमानन राज्य मंत्री जनरल VK  सिंह और तेलंगाना सरकार के मंत्री वेंकट रेड्डी भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें – भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल  ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग अपडेट्स तुरंत पाएं

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?