Home राष्ट्रीय जम्मू में सुरक्षा बल और पुलिस अलर्ट मोड पर

जम्मू में सुरक्षा बल और पुलिस अलर्ट मोड पर

by Farha Siddiqui 17 January 2024, 6:30 PM IST (Updated 2 August 2025, 12:05 PM IST)
17 January 2024, 6:30 PM IST (Updated 2 August 2025, 12:05 PM IST)
jammu Security

17 January 2024

गणतंत्र दिवस और राम मंदिर के कार्यक्रम से पहले सुरक्षा कड़ी

26 जनवरी और 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई है। जहा हर जगह राम मंदिर और गणतंत्र दिवस को लेकर साज-सज्जा की जा रही है, तो वहीं सुरक्षा को लेकर भी खास इंतजाम किए गए हैं। प्राण प्रतिष्णा से पहले जम्मू में सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। इलाके में चाक चौबंद सुरक्षा के लिए भारत-पाकिस्तान सीमा के साथ ही, पूरे जम्मू क्षेत्र में सुरक्षाबलों और पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

अधिकारियों ने दी जानकारी

पुलिस अधिकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों को अलर्ट कर दिया गया है। सुरक्षाबलों ने शहर और क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में आने जाने वाले वाहनों, और राहगीरों की जांच और तेज कर दी है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने जांच बिंदुओं और नाकों के साथ जमीनी स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया। संवेदनशील इलाकों में सीआरपीएफ के जवानों को तैनात किया गया है।

नेपालबिहार बॉर्डर पर भी पुलिस तैनात

अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला विराजमान होंगे। उसी को लेकर भव्य तैयारियां की जा रही हैं। शासन के निर्देश पर नेपाल से सटे बॉर्डर पर पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस, ड्रोन और सर्विलांस से बॉर्डर से आने-जाने वालों पर नजर रख रही है। सीमा पार से आतंकियों के आने और संदिग्ध गतिविधियों की वजह से बॉर्डर पर सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई हैं।

यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय स्तर की ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में, राष्ट्रीय ताज़ा समाचार, नेशनल ब्रेकिंग न्यूज़

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?