Home राजनीति कांग्रेस के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बहिष्कार पर बिफरे अनुराग ठाकुर

कांग्रेस के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बहिष्कार पर बिफरे अनुराग ठाकुर

जनता फिर कर सकती है कांग्रेस का बहिष्कार-ठाकुर

by Farha Siddiqui 17 January 2024, 4:48 PM IST (Updated 27 September 2025, 12:32 PM IST)
17 January 2024, 4:48 PM IST (Updated 27 September 2025, 12:32 PM IST)
anurag thakur attack congress

17 January 2024

अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरे देश में लोगों में एक अलग ही उत्साह देखा जा रहा है। कुछ लोगों ने इससे दूरी भी बना ली है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इसको लेकर कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन पर निशाना है। उन्होंने कहा, कहीं अब जनता उनका ही ना बहिष्कार कर दें। उन्होंने वीरेंद्र सचदेवा के साथ वाल्मीकि मंदिर परिसर की साफ-सफाई की और इसी दौरान ये बात कहीं है।

जनता देगी उन्हें जवाब

उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन ने नए संसद भवन का बहिष्कार किया, प्रधानमंत्री के संबोधन का बहिष्कार किया, लेकिन इसका परिणाम क्या हुआ, लोगों ने उन्हीं का   बहिष्कार कर दिया। एक बार फिर वो अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का बहिष्कार कर सकते हैं। जिसका जवाब भी उन्हें जनता देगी। अनुराग ठाकुर ने कांग्रस पर आरोप लगाया, कि ये भगवान राम के अस्तित्व को नकार रहे हैं। इन लोगों ने हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई मौका नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता प्राण प्रतिष्ठा समारोह से दूरी बनाने में लगे हुए हैं, लेकिन इससे कुछ नहीं होने वाला है। सभी को एक दिन भगवान राम के सामने सिर झुकाना ही होगा।

ये भी पढ़ें – भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल  ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग अपडेट्स तुरंत पाएं

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?