Home राजनीति बीजेपी का ‘दीवार लेखन’ अभियान शुरू

बीजेपी का ‘दीवार लेखन’ अभियान शुरू

by Farha Siddiqui
0 comment
गुजरात में राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए जेपी नड्डा

15 January 2024

जेपी नड्डा ने दीवार पर बनाया कमल

लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने दीवार लेखन अभियान शुरू कर दिया है। इस अभियान में बीजेपी पूरे देश में हर दीवार पर अपनी पार्टी के नारे और चुनाव चिन्ह कमल बनवाएगी। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसकी शुरुआत की है। उन्होंने खुद दीवार पर कमल का निशाना बनाकर और एक बार फिर से मोदी सरकार का नारा लिखकर इसकी शुरुआत की है।

हर दीवार पर अब होगी बीजेपी

इस अभियान को लेकर जेपी नड्डा ने कहा कि देश के हर दीवार पर अब बीजेपी होगी। पूरे देश में इस अभियान को चलाया जाएगा। उन्होंने देश की जनता से अपील की है कि देश में एक बार फिर मोदी सरकार बनाएं, क्योंकि मोदी सरकार ही देश को आगे ले जा सकती है। देश का विकास कर सकती है। इसलिए मेरी सभी से अपील है, कि एक बार फिर मोदी सरकार का नारा लगाए। उन्होंने कहा कि तीसरी बार नरेंद्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाए ताकि देश का विकास जारी रहे।

16 जनवरी को दिल्ली में बीजेपी की बैठक

बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। बीजेपी ने देश के सभी लोकसभा सीटों को एक समूह में बांट दिया है। हर एक समूह में तीन से पांच लोकसभा सीटों को रखा गया है। प्रभारियों को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। बात करें अगर यूपी की लोकसभा सीटों की, तो इसे कुल 20 समूहों में बांटा गया है। वही मंगलवार  को दिल्ली के बीजेपी मुख्यालय में इसको लेकर एक बैठक होने जा रही है। जिसमें सभी प्रभारी शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें: राजनीति समाचार, भारतीय राजनीतिक खबरें, पॉलिटिक्स की ताज़ा ब्रेकिंग

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?