Home राजनीति Breaking News : कांग्रेस की CWC की बैठक जारी, लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद योगी ने बुलाई बैठक

Breaking News : कांग्रेस की CWC की बैठक जारी, लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद योगी ने बुलाई बैठक

by Live Times 8 June 2024, 12:11 PM IST (Updated 10 September 2025, 12:49 PM IST)
8 June 2024, 12:11 PM IST (Updated 10 September 2025, 12:49 PM IST)
आज की बड़ी खबरें

नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार बनाने जा रहा है. इसके लिए नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में शपथग्रहण की तैयारी चल रही है. अन्य महत्वपूर्ण खबरों के लिए जुड़े रहें Live Times से.

कांग्रेस की CWC की बैठक जारी

नई दिल्ली स्थित कांग्रेस के मुख्यालय में पार्टी कार्यकारिणी समिति की बैठक जारी है. बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे कर रहे हैं. लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद कांग्रेस ने कार्यकारिणी समिति की बैठक बुलाई है. यह बैठक शनिवार की सुबह 11 बजे कांग्रेस मुख्यालय में जारी है.

BJP नेता मनोज तिवारी ने कहा, लक्ष्य की ओर बढ़ेगी एनडीए सरकार

BJP के जीते उम्मीदवार मनोज तिवारी ने शनिवार को वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की. उन्होंने उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर कांग्रेस के कन्हैया कुमार को 1.38 लाख वोटोंं से हराया. उन्होंने कहा कि बाबा का आशीर्वाद हमारे साथ है। तीसरी बार वे सांसद बने और मोदी जी कल (9 जून) को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे.

ये भी पढ़ें – देश का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल – ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग अपडेट्स तुरंत पाएं

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?