Home राजनीति सत्ता के अहंकार में चूर है केंद्र सरकार राहुल का BJP पर वार

सत्ता के अहंकार में चूर है केंद्र सरकार राहुल का BJP पर वार

by Farha Siddiqui 12 January 2024, 2:18 PM IST (Updated 31 July 2025, 1:52 PM IST)
12 January 2024, 2:18 PM IST (Updated 31 July 2025, 1:52 PM IST)
सत्ता के अहंकार में चूर है केंद्र सरकार राहुल का BJP पर वार

12 January 2024

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राहुल गांधी का BJP पर वार

आज स्वामी विवेकानंद की जयंती पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उन्हें याद किया है। उन्होंने एक्‍स पर एक पोस्ट की, जिसमें लिखा कि स्वामी विवेकानंद ने देश के युवाओं को एक समृद्ध देश का आधार दिया है। राहुल ने पीड़ित एवं निर्धन की सेवा को ही सबसे बड़ी तपस्या बताया।

राहुल का केंद्र पर निशाना

राहुल ने केंद्र सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज वास्तविक मुद्दों से नजर फेर युवाओं के भावनात्मक मुद्दों का राजनीतिक दुरूपयोग किया जा रहा है। देश की जनता के साथ सिर्फ छल हो रहा है। बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई के बोझ तले जनता दब गई है। गरीबी, कमाई और दवाई के बीच आज का युवा फंसा हुआ है, और सरकार इसे अमृतकाल बता कर उत्सव मना रही है। राहुल ने देश के युवाओं से अपील की है, कि अब ये आपको सोचना होगा, कि हमारे सपनों के भारत की पहचान क्या होगी। ये आपको सोचना है, कि किसी के बहलाने पर नारे लगाने है, या फिर रोजगार हासिल करना है। देश में मोहब्बत या फिर नफ़रत फैलाना है।
राहुल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता के अहंकार में मौजूदा सरकार ज़मीनी हकीकत से बहुत दूर हो चुकी है। इसलिए अब अन्याय की इस आंधी में, न्याय का दीपक जलाये रखने के लिए, देश के युवा स्वामी विवेकानंद जी की शिक्षा और विचार से प्रेरणा लेकर, न्याय मिलने तक मेरे साथ इस लड़ाई में शामिल हो रहे हैं। देखिए  सत्य जीतेगा और एक दिन न्याय जरूर होगा।

यह भी पढ़ें: राजनीति समाचार, भारतीय राजनीतिक खबरें, पॉलिटिक्स की ताज़ा ब्रेकिंग

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?