Home चुनाव पंडित जवाहरलाल नेहरू बनना चाहते थे प्रधानमंत्री, इसलिए पाकिस्तान का हुआ जन्म

पंडित जवाहरलाल नेहरू बनना चाहते थे प्रधानमंत्री, इसलिए पाकिस्तान का हुआ जन्म

by Live Times 4 May 2024, 12:42 PM IST (Updated 28 June 2026, 3:40 PM IST)
4 May 2024, 12:42 PM IST (Updated 28 June 2026, 3:40 PM IST)
Bihar Lok Sabha Elections 2024

Bihar Lok Sabha Elections 2024: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का जन्म इसलिए हुआ क्योंकि पंडित जवाहरलाल नेहरू उस समय प्रधानमंत्री बनना चाहते थे.

04 May, 2024

Bihar Lok Sabha Elections 2024: बिहार की राजधानी पटना में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि इस देश की आजादी में पूरी तरह हिंदुस्तान के लोग लगे, लेकिन पाकिस्तान क्यों बना? ये हिंदुस्तान जानना चाहता है. ये पाकिस्तान इसलिए बना, क्योंकि पंडित जवाहरलाल नेहरू को प्रधानमंत्री बनना था.

Bihar Lok Sabha Elections 2024: सम्राट चौधरी ने लालू यादव पर कसा तंज

RJD प्रमुख लालू यादव को लेकर सम्राट चौधरी ने कहा कि 15 साल में लालू जी ने बिहार को क्या दिया? जंगलराज, आतंकराज और लूटराज. यही है लालू जी का परिचय. बिहार के लोग पलायन कर गए लालू जी के डर से. इसी कड़ी में बिहार से डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी लालू यादव पर तंज कसते हुए कहा कि 4 करोड़ 21 लाख परिवार को पक्का मकान मोदी सरकार ने दिया. घर-घर तक बिजली पहुंचाने का काम मोदी सरकार ने किया. लालू जी उपलब्धि तो बताएं. उन्होंने सवालिया अंदाज में पूछा कि अपने 15 साल में लालू जी ने बिहार को क्या दिया.

Bihar Lok Sabha Elections 2024: बिहार के लोग पलायन कर गए

सम्राट चौधरी ने लालू पर तंज कसते हुए आगे कहा कि आज भी बिहार की जनता को ये लग जाए कि आज भी लालू जी को वोट पड़ रहा है तो आज भी लोग बिहार से पलायन कर दें. लालू का परिचय ही गुंडाराज, आतंकराज, आतंकियों को संरक्षण देने वाला है. आज भी जो उनके उम्मीदवार है उनमें किसी ने पैर के नाखून उखाड़ने का काम किया है. वहीं, किसी ने किडनैपिंग करने के काम किया है तो किसी ने दुष्कर्म करने का काम किया है और भ्रष्टाचार तो सारे आम ही है.

यह भी पढ़ेंः  ब्रेकिंग न्यूज़ से लेकर ताज़ा खबरों तक, भारत का टॉप हिंदी न्यूज़ चैनल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?