Home Politics विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

by Live Times
0 comment
विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

13 दिसंबर 2023

उनके साथ अरुण साव और विजय शर्मा ने भी शपथ ली। दोनों को उप-मुख्यमंत्री बनाया गया है। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंद्रन ने इन्हें शपथ दिलाई।

Vishnu Deo Sai: विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ अरुण साव और विजय शर्मा ने भी शपथ ली। दोनों को उप-मुख्यमंत्री बनाया गया है। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंद्रन ने इन्हें शपथ दिलाई। रायपुर के साइंस कॉलेज के मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई वरिष्ठ भाजपा नेता शामिल हुए। इनके अलावा यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ, असम के सीएम हिमंत विस्वा सरमा, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह और भूपेश बघेल भी मौजूद रहे।

छत्तीसगढ़ में अब ‘आदिवासी’ राज  

पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को बधाई दी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा को बहुत-बहुत शुभकामनाएं ! मेरा यह दृढ़ विश्वास है कि सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध इस राज्य की भाजपा सरकार जन आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी। प्रदेशवासियों के जीवन में समृद्धि और खुशहाली लाने के लिए डबल इंजन सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

Latest News

  1. भजन लाल शर्मा राजस्थान के नए मुख्यमंत्री
  2. चुनाव से पहले लोगों का दिल जीतना जरुरी
  3. मोहन यादव ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

देश विदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए Live Times News के साथ जुड़े रहें।

Follow Us On: Facebook | X | LinkedIn | YouTube Instagram

You may also like

Leave a Comment

Feature Posts

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

@2024 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00