Home राजनीति गवर्नर द्वारा छेड़खानी वाले आरोप पर बोलीं CM ममता, कहा- CV आनंद बोस बंगाल के राज्यपाल रहेंगे तब तक मैं राजभवन नहीं जाऊंगी

गवर्नर द्वारा छेड़खानी वाले आरोप पर बोलीं CM ममता, कहा- CV आनंद बोस बंगाल के राज्यपाल रहेंगे तब तक मैं राजभवन नहीं जाऊंगी

by Live Times 11 May 2024, 7:56 PM IST (Updated 5 September 2025, 5:03 PM IST)
11 May 2024, 7:56 PM IST (Updated 5 September 2025, 5:03 PM IST)
CM Mamata Banerjee

West Bengal News : तृणमूल कांग्रेस की चीफ ममता बनर्जी ने कहा कि राज्यपाल कहते हैं कि ‘दीदीगीरी’ बर्दाश्त नहीं की जाएगी, लेकिन मैं कहती हूं कि उनकी ‘दादागीरी’ अब काम नहीं करेगी.

11 May, 2024

West Bengal News : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को राज्यपाल सीवी आनंद बोस पर लगे छेड़खानी के आरोपों को लेकर उनकी आलोचना की. उन्होंने कहा कि राज्यपाल को ये स्पष्ट करना चाहिए कि उन्हें पद से इस्तीफा क्यों नहीं दे देना चाहिए. हुगली लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार रचना बनर्जी के समर्थन में चुनावी रैली में मुख्यमंत्री ममता ने यह भी कहा कि जब तक बोस राज्यपाल बने रहेंगे तब तक वे राजभवन के अंदर कदम नहीं रखेंगी.

सीएम बोली दादागीरी अब काम नहीं आएगी

तृणमूल कांग्रेस की चीफ ममता बनर्जी ने कहा कि राज्यपाल कहते हैं कि ‘दीदीगीरी’ बर्दाश्त नहीं की जाएगी, लेकिन मैं कहती हूं कि उनकी ‘दादागीरी’ अब काम नहीं करेगी. उन्होंने कहा कि बोस को साफ करना चाहिए कि उनके खिलाफ इस तरह के आरोप लगाए जाने के बाद उन्हें इस्तीफा क्यों नहीं देना चाहिए.

महिला कर्मचारी ने कराई थी शिकायत दर्ज

राजभवन में कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाली एक महिला कर्मचारी ने पिछले हफ्ते कोलकाता पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. महिला ने आरोप लगाया था कि बोस ने 24 अप्रैल और 2 मई को राजभवन में उसके साथ छेड़खानी की थी. बोस ने अपने खिलाफ लगाए गए छेड़छाड़ के आरोपों पर स्थिति साफ करने के लिए नौ मई को राजभवन की कई सीसीटीवी फुटेज दिखाई थीं.

ये भी पढ़ें – भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल  ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग अपडेट्स तुरंत पाएं

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?