Home राजनीति कांग्रेस और आप में सीट बंटवारे पर कन्फ्यूजन?

कांग्रेस और आप में सीट बंटवारे पर कन्फ्यूजन?

कांग्रेस के साथ गठबंधन पर, मौन क्यों हुए मान?

by Farha Siddiqui
0 comment
bhagwant man

18 January 2024   

2024 के लोकसभा चुनाव में ज्यादा वक्त नहीं बचा है। चुनाव से पहले विपक्ष के I.N.D.I.A गठबंधन में तैयारियां भी तेज़ हो गई है। लेकिन अभी तक भी सीटों का बंटवारा नहीं हो पाया हैं। कांग्रेस और सपा में तो सकारात्मक संकेत मिले हैं, लेकिन कांग्रेस और आप के बीच सीट बंटवारे को लेकर एक कन्फ्यूजन सा दिखाई दे रहा हैं। चंडीगढ़ महापौर का चुनाव कांग्रेस और आप गठबंधन में लड़ रही है, लेकिन भगवंत मान के एक बयान के बाद ऐसा लग रहा है कि पंजाब में केजरीवाल की पार्टी, अकेले सभी सीटों पर चुनाव लड़ सकती है।

क्या कुछ कहा पंजाब के सीएम ने

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने जीत का दावा करते हुए कहा, कि आप पंजाब में सभी 13 लोकसभा सीटें जीतेगी। ये बयान ऐसे समय दिया गया, जब कांग्रेस और आप के बीच सीटों के बंटवारे पर बातचीत चल रही है। जब भगवंत मान से पूछा गया कि क्या वो लोकसभा चुनाव के लिए आप और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे के पक्ष में हैं, तो इस पर सीएम ने सीधा जवाब नहीं दिया, बल्कि ये दावा किया कि उनकी पार्टी पंजाब में सभी 13 लोकसभा सीटें जीतेगी। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब के लोग आप को पसंद करते हैं। उन्होंने आप को 92 सीटें देकर सत्ता में पहुंचाया है।

चंडीगढ़ में आज मेयर का चुनाव

पंजाब, दिल्ली के साथ और भी राज्यों में सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस और आप में अभी बात चल रही है। चंडीगढ़ के महापौर चुनाव में आज बीजेपी का मुकाबला कांग्रेस-आप गठबंधन से हैं। ये चुनाव इसलिए भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि ये लोकसभा चुनाव से पहले गठबंधन का टेस्ट समझा जा रहा है। आपको बता दें कि महापौर पद पर पिछले 8 सालों से बीजेपी काबिज है।

ये भी पढ़ें – भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल  ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग अपडेट्स तुरंत पाएं

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2025 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?