Home Top 2 News सैम पित्रोदा के बचाव में उतरी कांग्रेस, कहीं लोकसभा चुनाव में उल्टी न पड़ जाए चाल

सैम पित्रोदा के बचाव में उतरी कांग्रेस, कहीं लोकसभा चुनाव में उल्टी न पड़ जाए चाल

by Rashmi Rani 10 May 2024, 7:01 PM IST (Updated 27 June 2026, 1:52 PM IST)
10 May 2024, 7:01 PM IST (Updated 27 June 2026, 1:52 PM IST)
Sam Pitroda

Sam Pitroda: तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थागई ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सैम पित्रोदा के बयान में हेरफेर करके मतदाताओं को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं.

10 May, 2024

सैम पित्रोदा के रंग भेद को लेकर दिए गए बयान के बाद से देश में विवाद बढ़ गया है. हालांकि सैम पित्रोदा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, लेकिन कांग्रस के कुछ लोग अब उनका समर्थन करते नजर आ रहे हैं. तमिलनाडु से कांग्रेस नेता का बयान सामने आया है. उन्होंने पीएम मोदी पर ही आरोप लगाया है कि सैम पित्रोदा के बयान के साथ छेड़छाड़ करके लोगों को बरगलाने की कोशिश की गई है.

मतदाताओं को बरगलाने की कोशिश

तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थागई ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सैम पित्रोदा के बयान में हेरफेर करके मतदाताओं को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं.उन्होंने कुछ भी गलत नहीं कहा है. वहीं, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने भी सैम पित्रोदा के बयान का समर्थन किया है और कहा कि यह कोई नई बात नहीं है. ‘हमारे यहां प्रोटो ऑस्ट्रेलॉयड, मंगोलॉयड, नेग्रिटो क्लास के लोग हैं यह सच बात है. हमारे देश की क्षेत्रीय विशेषताएं अलग-अलग हैं. किसी ने
रंग भेद को लेकर जो भी कहा वो उनकी निजी राय है, लेकिन यह भी सच है कि कुछ लोग गोरे हैं, कुछ काले हैं.

शहजाद पूनावाला ने दिया जवाब

अधीर रंजन चौधरी के इस बयान का BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने जवाब दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि सैम पित्रोदा का बचाव करते करते उन्होंने भी देश के लोगों के बारे में आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर दिया. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि उनके बयान से यह पता चल रहा है कि सैम पित्रोदा के शब्द भले ही हैं, लेकिन सोच तो कांग्रेस की ही है. अब क्या पार्टी अधीर रंजन पर एक्शन लेगी, उन्हें पार्टी से बाहर करेगी. बता दें कि सैम पित्रोदा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि पूर्व में भारतीय चीनियों जैसे दिखते हैं जबकि दक्षिण के लोग अफ्रीकियों जैसे दिखते हैं.

यह भी पढ़ें: राजनीति समाचार, भारतीय राजनीतिक खबरें, पॉलिटिक्स की ताज़ा ब्रेकिंग

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?