Home राजनीति रविवार से शुरू होगी कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा

रविवार से शुरू होगी कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा

by Farha Siddiqui 13 January 2024, 5:13 PM IST (Updated 31 July 2025, 5:50 PM IST)
13 January 2024, 5:13 PM IST (Updated 31 July 2025, 5:50 PM IST)
रविवार से शुरू होगी कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा

13 January 2024

राहुल के नेत्तृव में होगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा

रविवार यानी 14 जनवरी से कांग्रेस अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत कर रही है। इस यात्रा की शुरुआत मणिपुर के थोबल से होगी और इसका समापन मार्च में मुंबई में होगा।  

कहांकहां से गुज़रेगी यात्रा

कांग्रेस की यात्रा 67 दिन में 15 राज्यों और 110 ज़िलों से होकर गुज़रेगी। ये यात्रा 6,700 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, यूपी, एमपी, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र जैसे राज्यों से होकर गुज़रेगी।

यात्रा का मकसद

अपनी इस यात्रा के ज़रिए कांग्रेस कोशिश करेगी, कि जनता से जुड़े मुद्दे उठाए जाए। इस यात्रा के जरिए कांग्रेस सीधे जनता के बीच जाएगी जिससे उसे लोकसभा चुनाव मे भी फायदा होगा। कांग्रेस इस यात्रा के ज़रिए मंहगाई, बेरोज़गारी और सामाजिक न्याय से जुड़े कईं मुद्दों को उठाएगी।

गौरतलब है कि इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने 7 सितंबर 2022 से 30 जनवरी तक भारत जोड़ो यात्रा की थी, जो कन्याकुमारी से कश्मीर तक की गई थी। है। पार्टी का मानना है कि भारत जोड़ो यात्रा की तरह ये यात्रा भी बहुत सफल होने जा रही है।

यह भी पढ़ें: राजनीति समाचार, भारतीय राजनीतिक खबरें, पॉलिटिक्स की ताज़ा ब्रेकिंग

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?