Home चुनाव Lok Sabha Election 2024 : तीसरे चरण में हुए मतदान का आंकड़ा निर्वाचन आयोग ने किया जारी, 65.68 प्रतिशत हुई वोटिंग

Lok Sabha Election 2024 : तीसरे चरण में हुए मतदान का आंकड़ा निर्वाचन आयोग ने किया जारी, 65.68 प्रतिशत हुई वोटिंग

by Live Times 11 May 2024, 6:17 PM IST (Updated 28 June 2026, 2:05 PM IST)
11 May 2024, 6:17 PM IST (Updated 28 June 2026, 2:05 PM IST)
election commission released voting data third phase 65.68 percent voting took place
Lok Sabha Election 2024 : पहले दो चरण की वोटिंग होने के बाद तीसरे फेज का मतदान 7 मई, 2024 को हुआ था. अब निर्वाचन आयोग ने इसके आंकड़े जारी किए हैं.

11 May, 2024

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव में अभी तक तीन चरणों की वोटिंग हो चुकी है. पहले फेज का इलेक्शन 19 अप्रैल, दूसरे फेज का 26 अप्रैल और तीसरे फेज में 7 मई को वोटिंग हुई थी. इसी बीच भारत के निर्वाचन आयोग ने तीसरे चरण का मतदान प्रतिशत जारी कर दिया है. इस चरण में इलेक्शन कमीशन के अनुसार 65.68 प्रतिशत वोटिंग हुई है.

तीसरे चरण में राज्यवार वोट प्रतिशत

  • असम (04) 81.61
  • बिहार (05 58.18
  • छत्तीसगढ़ (07) 71.06
  • दादर एंड नागर हवेली और दमन और दीव (02) 69.87
  • गोवा (02) 75.20
  • गुजरात (25) 58.98
  • कर्नाटक (14) 70.41
  • मध्य प्रदेश (09) 66.05
  • उत्तर प्रदेश (10) 57.34
  • पश्चिम बंगाल (04) 75.79

पीएम मोदी ने भी गुजरात में डाला था वोट

तीसरे चरण में कई बड़ी हस्तियों ने वोट किया था, इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद में स्थित निशान हायर सेकेंडरी स्कूल मतदान किया. इस दौरान वहां पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे. बता दें कि लोकसभा चुनाव सात फेज में होने हैं. पहले फेज में 66.14 प्रतिशत, दूसरे फेज में 66.71 प्रतिशत वोटिंग हुई है, जबकि तीसरे चरण में 65.68 प्रतिशत मतदान हुआ है. इसके अलावा अन्य चार फेज का इलेक्शन 13 मई, 20 मई 25 मई और 1 जून को मतदान होना है और 4 जून को परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे.

ये भी पढ़ें – भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल  ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग अपडेट्स तुरंत पाएं

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?