Home चुनाव बेगूसराय में गरजे गिरिराज सिंह, बोले – पीएम मोदी को हराने के लिए हो रहा वोट जिहाद

बेगूसराय में गरजे गिरिराज सिंह, बोले – पीएम मोदी को हराने के लिए हो रहा वोट जिहाद

by Rashmi Rani 9 May 2024, 12:29 PM IST (Updated 28 June 2026, 2:52 PM IST)
9 May 2024, 12:29 PM IST (Updated 28 June 2026, 2:52 PM IST)
Giriraj Singh

Giriraj Singh: गिरिराज सिंह ने कहा कि पहले लव जिहाद हुआ, लैंड जिहाद हुआ और अब वोट जिहाद हो रहा है.

09 May, 2024

Giriraj Singh: केंद्रीय मंत्री व बेगूसराय लोकसभा सीट से BJP प्रत्याशी गिरिराज सिंह ने एक बार कुछ ऐसा कह दिया है जिसने सियासी पारे को गर्म कर दिया है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को हराने के लिए वोट जिहाद हो रहा है. पहले लव जिहाद हुआ, लैंड जिहाद हुआ और अब वोट जिहाद हो रहा है. ऐसा में अगर इस वोट जिहाद को टक्कर देना है तो एक-एक सनातनी को उनके साथ खड़ा होना होगा तब ही हम जीत पाएंगे. उन्होंने कहा कि भारत इतिहास में एक महत्वपूर्ण मोड़ पर पहुंच गया है और लोगों को मौजूदा लोकसभा चुनावों में ये तय करना होगा कि क्या “वोट जिहाद” या “राम राज्य” देश के लिए आगे का रास्ता है.

अतिपिछड़े समाज के मुखिया की हत्या कर दी गई

गिरिराज सिंह ने कहा कि देश का माहौल बिगड़ते जा रहा है. इसी बेगूसराय की अगर बात की जाए तो याद किजिए कैसे एक अतिपिछड़े समाज के मुखिया की हत्या कर दी गई थी और आप सभी जानते हैं कि उनकी हत्या क्यों की गई थी. ये एक हत्या नहीं चुनौती थी. उन्होंने कहा कि वोट देकर आप पीएम मोदी के हाथों को मजबूत करेंगे. बेगूसराय के खातोपुर में अगर हमारा शिव मंदिर टूटता है तो इसके लिए मैं अपनी कुर्बानी भी देने को तैयार हूं. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यहीं अगर किसी मस्जिद का एक ईंट भी उखड़ गया होता तो अब तक बेगूसराय में आग लगा दी जाती. उन्होंने कहा कि अगर आपका मुझे समर्थन होता तो आज तस्वीर ही कुछ और होती. गिरिराज सिंह ने कहा कि सनतान बचेगा तब भी आपकी जाति बचेगी.

‘इंडिया’ का इरादा बहुत खतरनाक

बता दें कि मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक चुनावी रैली में पीएम मोदी ने कहा कि विपक्षी गुट ‘इंडिया’ का इरादा बहुत खतरनाक है और आरोप लगाया कि वे वोट जिहाद का इस्तेमाल उनके खिलाफ कर रहे हैं.समाजवादी पार्टी की नेता मारिया आलम खान ने कहा कि BJP को सत्ता से हटाने के लिए वोट जिहाद की जरूरत है. इस बयान के बाद ही इस मामले ने तूल पकड़ लिया.

यह भी पढ़ें: ताज़ा पॉलिटिक्स अपडेट्स हिंदी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, राजनीति से जुड़ी हर बड़ी खबर

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?