Home राजनीति नेताजी जिंदा होते तो प्राण प्रतिष्णा में ज़रुर जाते-अपर्णा

नेताजी जिंदा होते तो प्राण प्रतिष्णा में ज़रुर जाते-अपर्णा

अपर्णा ने साधा विपक्ष पर निशाना

by Farha Siddiqui 18 January 2024, 6:53 PM IST (Updated 27 September 2025, 2:41 PM IST)
18 January 2024, 6:53 PM IST (Updated 27 September 2025, 2:41 PM IST)
aparna yadav on opposition

18 January 2024

सपा के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव की बहू और बीजेपी नेता अपर्णा यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होनें  कहा है कि अगर नेताजी जीवित होते तो वो, 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्णा में ज़रुर शामिल होते।  अर्पणा ने कहा कि मुलायम सिंह मेरी समझ से जरूर जाते।  

अपर्णा यादव का विपक्ष पर वार

बीजेपी नेत्री अपर्णा यादव ने कहा कि उन्हें प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण मिला है। उन्होंने कहा कि ये हर एक सनातनी के लिए गर्व की बात है। प्राण-प्रतिष्ठा की खुशी का ये पल आया है। आगे विपक्ष पर बार करते हुए उन्होनें कहा कि ये उनके बंद दिमाग को दिखाता है। ये मंदिर किसी राजनीतिक पार्टी का नहीं है। विपक्षी दल खुद अपने संस्कार दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये मंदिर किसी एक व्यक्ति की महनत से नहीं बना है, बल्कि इस मंदिर से कई लोगों की आस्था जुड़ी हुई है।

अखिलेश का चंपत राय को लेटर

आपको बता दें कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स पर एक लेटर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के लिए पोस्ट किया था, जिसमें लिखा कि, श्री राम जन्मभूमि मंदिर, अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के स्नेह निमंत्रण के लिए धन्यवाद, और समारोह के सकुशल संपन्न होने की हार्दिक शुभकामनाएं। इसी पत्र में उन्होंने कहा था, हम प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद सपिरवार दर्शनार्थी बनकर ज़रुर आएंगे। आज प्राप्त निमंत्रण के लिए धन्यवाद।

ये भी पढ़ें – भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल  ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग अपडेट्स तुरंत पाएं

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?