Home चुनाव Lok Sabha Elections 2024: असम में सबसे ज्यादा वोटिंग तो यूपी रहा फिसड्डी, जानें बाकी राज्यों का हाल

Lok Sabha Elections 2024: असम में सबसे ज्यादा वोटिंग तो यूपी रहा फिसड्डी, जानें बाकी राज्यों का हाल

by Live Times 8 May 2024, 12:07 PM IST (Updated 28 June 2026, 3:13 PM IST)
8 May 2024, 12:07 PM IST (Updated 28 June 2026, 3:13 PM IST)
third phase of voting

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव में तीन चरणों का मतदान पूरा हो चुका है. इस दौरान सबसे ज्यादा वोट दूसरे फेज में 66.71 प्रतिशत हुआ.

08 May, 2024

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान समाप्त हो गया है. चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार 11 राज्यों की 93 सीटों पर 64.40 फीसदी वोट पड़ा है. वहीं इन आंकड़ों से पता चलता है कि 11 राज्यों की सूची में असम और बंगाल में बंपर वोटिंग हुई है. असम में 81.61 और पश्चिम बंगाल में 75.79 प्रतिशत वोट पड़ा है. वहीं महाराष्ट्र में वोटिंग की रफ्तार थोड़ी धीमी रही. पश्चिम बंगाल में छिटपुट घटना देखने को मिली.

राज्यवार वोट प्रतिशत

राज्य सीट मतदान प्रतिशत

  • असम 04 81.61
  • बिहार 05 58.18
  • छत्तीसगढ़ 07 71.06
  • दादर एंड नागर हवेली और दमन और दीव 02 69.87
  • गोवा 02 75.20
  • गुजरात 25 58.98
  • कर्नाटक 14 70.41
  • मध्य प्रदेश 09 66.05
  • उत्तर प्रदेश 10 57.34
  • पश्चिम बंगाल 04 75.79

तीन चरण का मतदान हुआ पूरा

तीसरे चरण में कई बड़ी हस्तियों ने वोट किया है इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद में स्थित निशान हायर सेकेंडरी स्कूल मतदान किया. साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे. बता दें कि लोकसभा चुनाव सात फेज में होने हैं. इस में पहले फेज में 66.14 प्रतिशत, दूसरे फेज में 66.71 प्रतिशत वोटिंग हुई है. इसके अलावा अन्य चार फेज का इलेक्शन 13 मई, 20 मई 25 मई और 1 जून को मतदान होना है और 4 जून को परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे.

यह भी पढ़ें : भारत का सबसे भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल, बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ और ताज़ा अपडेट

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?