Home चुनाव INC को अपना बदलकर ‘मुस्लिम लीग कांग्रेस’ रख लेना चाहिए, मणिशंकर के बयान पर गिरिराज सिंह ने दी प्रतिक्रिया

INC को अपना बदलकर ‘मुस्लिम लीग कांग्रेस’ रख लेना चाहिए, मणिशंकर के बयान पर गिरिराज सिंह ने दी प्रतिक्रिया

by Live Times 11 May 2024, 12:06 PM IST (Updated 5 September 2025, 4:25 PM IST)
11 May 2024, 12:06 PM IST (Updated 5 September 2025, 4:25 PM IST)
change name muslim league congress giriraj singh reacted mani shankar statement

Lok Sabha Election 2024 : कांग्रेस नेता मणिशंकर के पुराना वीडियो सामने आने के बाद गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस को अब अपना नाम बदलकर कांग्रेस मुस्लिम लीग रख लेना चाहिए.

11 April, 2024

Lok Sabha Election 2024 : कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के एक पुराने वीडियो के सामने आने के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने शनिवार को कहा कि कांग्रेस को अपनी पार्टी का नाम बदलकर ‘मुस्लिम लीग कांग्रेस’ रख लेना चाहिए. गिरिराज ने आगे कहा कि इनको पाकिस्तान से अपनी पार्टी का शुद्धिकरण करा लेना चाहिए और ज्यादा अच्छा होगा कि यह लोग अपनी पार्टी का ही नाम बदल लें.

पाकिस्तान एक संप्रभु राष्ट्र है : मणिशंकर

वायरल वीडियो में मणिशंकर को कथित तौर पर कहते हुए सुना जा सकता है कि भारत को पाकिस्तान का सम्मान करना चाहिए क्योंकि वो एक संप्रभु राष्ट्र है और उसके साथ जुड़ना चाहिए क्योंकि उसके पास परमाणु हथियार भी हैं. उन्होंने वीडियो में ये भी संकेत दिया कि अगर कोई ‘पागल व्यक्ति’ वहां सत्ता में आता है और परमाणु बम का इस्तेमाल करता है, तो ये अच्छा नहीं होगा और इसका असर भारत में भी होगा.

पीएम मोदी ने साधा कांग्रेस पर निशाना

वहीं, मणिशंकर का नाम लिए बिना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि एक दिन वह भी था जब भारत ने दुनिया को अपने सामर्थ्य से परिचित कराया था. दूसरी ओर कांग्रेस देश को बार-बार डराने की कोशिश में लगी हुई है. वो आज कह रहे हैं कि इस समय संभलकर चलने की जरुरत हैं, क्योंकि पाकिस्तान के पास एटम बम है.

ये भी पढ़ें – भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल  ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग अपडेट्स तुरंत पाएं

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?