Home Top 2 News Lok Sabha Elections 2024 : पश्चिम बंगाल के वर्धमान में BJP नेता दिलीप घोष के काफिले पर पथराव, दो सुरक्षाकर्मी घायल

Lok Sabha Elections 2024 : पश्चिम बंगाल के वर्धमान में BJP नेता दिलीप घोष के काफिले पर पथराव, दो सुरक्षाकर्मी घायल

by Live Times 13 May 2024, 7:30 PM IST (Updated 24 July 2025, 12:33 PM IST)
13 May 2024, 7:30 PM IST (Updated 24 July 2025, 12:33 PM IST)

West Bengal Elections 2024: उत्तर प्रदेश और बिहार के साथ पश्चिम बंगाल में भी सभी चरणों में मतदान हो रहा है. इसी कड़ी में सोमवार (13 मई) को भी चौथे चरण में पश्चिम बंगाल में बहरामपुर, कृष्णानगर, राणाघाट, बर्धमान पूर्व, बर्धमान-दुर्गापुर, आसनसोल, बोलपुर और बीरभूम सीट पर मतदान हुआ.

13 May, 2024

पश्चिम बंगाल के वर्धमान में बूथ जाम होने की शिकायत के बाद मतदान केंद्र की ओर जा रहे बीजेपी के उम्मीदवार दिलीप घोष की गाड़ी पर पथराव किया गया. इस घटना में दो सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गए. बर्धमान-दुर्गापुर लोकसभा सीट के मोंटेश्वर के सुसुनिया इलाके में दोपहर के वक्त दिलीप घोष जब एक पोलिंग बूथ पर जा रहे थे कि तभी टीएमसी और बीजेपी समर्थकों के बीच झड़प हो गई थी. वहीं, झड़प के बाद टीएमसी समर्थकों ने दिलीप घोष के काफिले को रोक लिया और उनकी गाड़ी के सामने बैठ गए और उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया.

टीएमसी समर्थकों पर दिलीप घोष के काफिले पर पथराव करने का भी आरोप लगा है, जिसके बाद बीच बचाव में उनके काफिले के कुछ सुरक्षाकर्मियों की कारें क्षतिग्रस्त हो गईं. सूत्रों के मुताबिक टीएमसी कार्यकर्ताओं ने दिलीप घोष के साथ धक्कामुक्की भी की थी.

दिलीप घोष (भाजपा नेता) का कहना है कि इस गुंडागर्दी का विरोध करोगे तो पत्थर आएगा गोली चलेगी. मैं जहां जा रहा हूं इनके विरोध में बात कर रहा हूं एजेंट को बैठा रहा हूं इसलिए हम पर अटैक किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: राजनीति समाचार, भारतीय राजनीतिक खबरें, पॉलिटिक्स की ताज़ा ब्रेकिंग

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?