Home Top 2 News देश में चल रहे चुनाव साबित करते हैं लोकतंत्र वास्तव में नतीजा दे सकता है, विदेश मंत्री बोले- आज भारत नेतृत्व करना चाहता है

देश में चल रहे चुनाव साबित करते हैं लोकतंत्र वास्तव में नतीजा दे सकता है, विदेश मंत्री बोले- आज भारत नेतृत्व करना चाहता है

by Live Times 24 May 2024, 7:01 PM IST (Updated 15 September 2025, 12:35 PM IST)
24 May 2024, 7:01 PM IST (Updated 15 September 2025, 12:35 PM IST)
s jayshankar india-japan relation

Lok Sabha Election 2024 : भारत और जापान के बीच रिश्तों को लेकर जयशंकर ने कहा कि जापान लंबे समय से भारत के लिए एक महत्वपूर्ण विकास भागीदार रहा है.

24 May, 2024

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव के बीच विदेश मंत्री एस. जयशंकर (Foreign Minister S. Jaishankar) ने शुक्रवार को कहा कि भारत में चल रहे लोकसभा चुनाव ये साबित करते हैं कि लोकतंत्र वास्तव में नतीजे दे सकता है. निक्केई फ्यूचर ऑफ एशिया फोरम में जयशंकर ने कहा कि आज भारत उदाहरण के साथ नेतृत्व करना चाहता है और भारत में चल रहे चुनाव ये साबित करते हैं कि लोकतंत्र वास्तव में नतीजे दे सकता है.

जापान, भारत का महत्वपूर्ण विकास का भागीदार रहा है

भारत और जापान के बीच रिश्तों को लेकर जयशंकर ने कहा कि जापान लंबे समय से भारत के लिए एक महत्वपूर्ण विकास भागीदार रहा है. हाल के सालों में इसका सहयोग हमारे पूर्वोत्तर तक भी बढ़ा है. ऐतिहासिक मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेलवे परियोजना लगातार प्रगति कर रही है, जिसे एक नए युग के प्रतीक के रूप में देखा जाता है. हमारा साझा उद्देश्य 2027 तक भारत में पांच ट्रिलियन येन जापानी निवेश हासिल करना है और इनमें से प्रत्येक पहलू हमारे संबंधों के आगे के विकास के लिए महत्वपूर्ण है.

रिसर्च और इनोवेशन में भारत को केंद्र बनाना चाहती है सरकार

उन्होंने कहा कि भारत आज सक्रिय रूप से अपने मानव संसाधनों को वैश्विक कार्यस्थल पर ज्यादा प्रभावी ढंग से लाने की कोशिश कर रहा है. मोदी सरकार भारत को रिसर्च, इनोवेशन, डिजाइन और इंजीनियरिंग के लिए एक वैश्विक केंद्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. इसी वजह से जापानी व्यवसायों को घरेलू और वैश्विक दोनों बाजारों के लिए भारत का को-क्रिएट, को-इनोवेटिव, और को-प्रोड्यूस करने का मौका मिलेगा.

ये भी पढ़ें – देश का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल – ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग अपडेट्स तुरंत पाएं

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?