Home Top 2 News UP Lok Sabha Election 2024 : ‘मैं अमेठी का था, हूं और रहूंगा’ चुनाव प्रचार के दौरान भावुक हुए राहुल गांधी

UP Lok Sabha Election 2024 : ‘मैं अमेठी का था, हूं और रहूंगा’ चुनाव प्रचार के दौरान भावुक हुए राहुल गांधी

by Live Times 17 May 2024, 2:49 PM IST (Updated 13 September 2025, 11:17 AM IST)
17 May 2024, 2:49 PM IST (Updated 13 September 2025, 11:17 AM IST)
Rahul Gandhi

UP Lok Sabha Election 2024 : अमेठी लोकसभा सीट (Amethi Lok Sabha Election 2024) से आगामी 20 मई को मतदान होगा. राहुल गांधी यहां लगातार प्रचार कर रहे हैं.

UP Lok Sabha Election 2024 : उत्तर प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीट रायबरेली और अमेठी में पांचवें चरण में आगामी 20 मई को मतदान होगा. अमेठी लोकसभा सीट (Amethi Lok Sabha Election 2024) से स्मृति ईरानी भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार हैं, जबकि रायबरेली सीट (Raebareli Lok Sabha Election 2024) से राहुल गांधी चुनाव लड़ रहे हैं. ऐसे में दोनों सीटें यूपी की हाई प्रोफाइल सीट बन चुकी हैं.

अमेठी से कांग्रेस के केएल शर्मा लड़ रहे चुनाव

वहीं, शुक्रवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Congress MP Rahul Gandhi) ने अमेठी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पहली बार मैं यहां 42 साल पहले आया था, जब मैं 12 साल का था. जो भी मैंने राजनीति में सीखा है वह अमेठी की जनता ने मुझे सिखाया है. यहां पर बता दें कि राहुल गांधी अमेठी से सटी लोकसभा सीट रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं.

राहुल बोले, 42 साल पहले नहीं थीं रायबरेली में ढंग की सड़कें

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 42 साल पहले यानी उस समय यहां सड़कें नहीं थी और कोई विकास भी नहीं हुआ था. उस समय मैंने अपने आंखों से अमेठी और अपने पिता का रिश्ता देखा है और वही मेरी भी राजनीति है. आप यह मत समझिए कि मैं रायबरेली से चुनाव लड़ रहा हूं, मैं अमेठी का था, हूं और रहूंगा.

BJP पुलिस में भी लागू करेगी अग्निवीर योजना : अखिलेश यादव

वहीं, अमेठी में ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Samajwadi Party National President Akhilesh Yadav) ने अमेठी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने सेना के लिए अग्निवीर लागू किया है. अगर फिर से सत्ता में आ गए तो पुलिस की नौकरी में भी अग्निवीर लागू हो जाएगा.

पांचवें चरण में 14 सीटों पर होगा मतदान

गौरतलब है कि पांचवें चरण में रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, मोहनलालगंज, लखनऊ, कौशाम्बी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा लोकसभा सीट पर मतदान होगा.

ये भी पढ़ें – देश का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल – ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग अपडेट्स तुरंत पाएं

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?