Home Top 2 News राहुल गांधी ने मीडिया को बनाया निशाना, कहा – सभी नरेन्द्र मोदी और अडानी के हैं दोस्त

राहुल गांधी ने मीडिया को बनाया निशाना, कहा – सभी नरेन्द्र मोदी और अडानी के हैं दोस्त

by Rashmi Rani 17 May 2024, 5:34 PM IST (Updated 13 September 2025, 11:25 AM IST)
17 May 2024, 5:34 PM IST (Updated 13 September 2025, 11:25 AM IST)
Rahul Gandhi targeted media

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि अगर आप किसी से पूछेंगे तो वह महंगाई और बेरोजगारी कहेगा, लेकिन अगर आप मीडिया से देश के मुद्दों के बारे में पूछेंगे तो वे कहेंगे कि देखो अंबानी की शादी हो रही है.

17 May, 2024

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश की रायबरेली में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बड़ी बात कह दी है. उन्होंने कहा कि अगर आप किसी से पूछेंगे तो वह महंगाई और बेरोजगारी कहेगा, लेकिन अगर आप मीडिया से देश के मुद्दों के बारे में पूछेंगे तो वे कहेंगे कि देखो अंबानी की शादी हो रही है, देखो नरेंद्र मोदी ने क्या कहा, मैं प्रधानमंत्री से जो चाहूं कहलवा सकता हूं.

‘मीडिया नरेन्द्र मोदी का है’

राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी आप कभी अडानी-अंबानी का नाम नहीं लेते. दो दिन बाद आप कहते हैं कि अडानी-अंबानी मैंने कहा था हम बैंक खातों में पैसा डालेंगे ‘ठकथक’. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि मुझे यहां मीडिया के लोगों का स्वागत करना होगा, लेकिन वे हमारे दोस्त नहीं हैं. वो सभी नरेन्द्र मोदी और अडानी के दोस्त हैं. आज कल नरेन्द्र मोदी ‘गोदी मीडिया’ को बहुत इंटरव्यू दे रहे हैं. एक कमरे में इंटरव्यू होता है, जहां दो-चार गोदी मीडिया के पत्रकार होते हैं. ऐसे इंटरव्यू में किसानों, मजदूरों, बेरोजगारी या महंगाई की बात नहीं होती, क्योंकि यह मीडिया नरेन्द्र मोदी का है.

पीएम चाहते हैं कि देश में केवल 20-22 लोग ही अमीर रहें

कांग्रेस नेता ने कहा कि नरेन्द्र मोदी चाहते हैं कि देश में 20-22 लोग अमीर रहें और बाकी लोग गरीब रहें. राहुल गांधी ने कहा कि BJP के नेताओं ने साफ कहा है कि अगर वे चुनाव जीत गए तो संविधान बदल देंगे. अगर संविधान खत्म हो गया तो PSU नहीं रहेंगे, नौकरियां नहीं रहेंगी,आरक्षण छीन लिया जाएगा. आपके सारे अधिकार खत्म हो जाएंगे तो संविधान के बिना देश के सिर्फ 22-25 अमीर लोगों के पास ही अधिकार रहेगा, बाकी सभी के हक छीन लिए जाएंगे.

ये भी पढ़ें – देश का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल – ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग अपडेट्स तुरंत पाएं

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?