Home राजनीति स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना, निमंत्रण न स्वीकारने पर

स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना, निमंत्रण न स्वीकारने पर

by Farha Siddiqui
0 comment
स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना, निमंत्रण न स्वीकारने पर

11 January 2024

कांग्रेस के निमंत्रण न स्वीकारने पर वार

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सोनिया गांधी के न शामिल होने की आलोचना की। उन्होनें कहा कि ये सोनिया की भगवान राम के प्रति आस्था की कमी को दर्शाता है।

उन्होने कहा कि मुझे बताया गया है कि सोनिया गांधी ने 22 जनवरी के समारोह का निमंत्रण अस्वीकार कर दिया है। हम उनसे इससे कुछ अलग की क्या उम्मीद कर सकते हैं। उनकी राम में आस्था नहीं है, ये उन्होंने प्रमाणित कर दिया है। ये कोई चौकाने की बात नहीं है कि कांग्रेस नेताओं ने निमंत्रण स्वीकार नहीं किया। 

स्मृति ईरानी ने की पीएम की तारीफ

स्मृति ईरानी ने कहा कि हम भाग्यशाली हैं कि हमारे पास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रूप में एक ऐसा नेता है जो लोकतंत्र के मंदिर और राम के मंदिर के लिए समान रूप से समर्पित है।

इंडिया गठबंधन पर ईरानी ने साधा निशाना

स्मृति ईरानी ने इंडिया गठबंधन को अपवित्र गठबंधन बताया। उन्होनें कहा कि इस गठबंधन के लिए मोदी दुखती रग हैं। ये गठबंधन अपनी आंतरिक कलह के लिए चर्चा में रहता है। एक नए चेहरे के बारे में रोज बात की जाती है। जहां कोई प्रधानमंत्री की कुर्सी पर नजर रखे हुए है, तो कोई मुख्यमंत्री बनना चाहता है।

स्मृति ईरानी ने उज्ज्वला योजना पर क्या कहा

उज्ज्वला योजना को लेकर उन्होनें कहा कि, जब तक गरीब मां से पैदा हुए मोदी ने सत्ता नहीं संभाली थी, तब तक ये ऐतिहासिक कदम नहीं उठाया गया था। इसिलए महिलाओं को रसोई में उनकी आंखों को निकलने वाले धुएं से निजात नहीं मिल पाई थी। पीएम मोदी ने महिलाओं की आखों से धुंए की वजह से बहने वाले आंसू रोक दिए।

आपको बता दें कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और अधीर रंजन चौधरी ने राम मंदिर के निमंत्रण को ये कहते हुए अस्वीकार कर दिया, कि बीजेपी और आरएसएस ने राम मंदिर को राजनीतिक मुद्दा बना दिया है।

यह भी पढ़ें: राजनीति समाचार, भारतीय राजनीतिक खबरें, पॉलिटिक्स की ताज़ा ब्रेकिंग

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?