Home Top News Atishi की प्रेस कांफ्रेंस के बाद स्वाति मालीवाल का बयान आया सामने, कहा- ये गुंडा पार्टी को धमका रहा है

Atishi की प्रेस कांफ्रेंस के बाद स्वाति मालीवाल का बयान आया सामने, कहा- ये गुंडा पार्टी को धमका रहा है

by Live Times 17 May 2024, 7:51 PM IST (Updated 13 September 2025, 11:41 AM IST)
17 May 2024, 7:51 PM IST (Updated 13 September 2025, 11:41 AM IST)
swati maliwal statement atishi press conference goon threatening aap

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल ने कहा कि ये गुंडा पार्टी को धमका रहा है, मैं अरेस्ट हुआ तो सारे राज खोलूंगा, इसलिए ही लखनऊ से लेकर हर जगह शरण में घूम रहा है.

17 May, 2024

Swati Maliwal Case : आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता और दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) के झूठ को पूरा देश देख रहा है. इस बयान के बाद ही मालीवाल ने कहा कि पार्टी में कल के आए नेताओं से 20 साल पुरानी कार्यकर्ता को BJP का एजेंट बता दिया है. दो दिन पहले पार्टी ने प्रेस कांफ्रेंस में सब सच कबूल लिया था और आज यू-टर्न मार लिया है.

पार्टी ने दबाव में हार मान ली

स्वाति मालीवाल ने कहा कि ये गुंडा पार्टी को धमका रहा है, मैं अरेस्ट हुआ तो सारे राज़ खोलूंगा, इसलिए ही लखनऊ से लेकर हर जगह शरण में घूम रहा है. उन्होंने कहा कि आज भले ही उसके दबाव में पार्टी ने हार मान ली और एक गुंडे को बचाने के लिए आम आदमी पार्टी से मेरे चरित्र पर सवाल उठाए गए. कोई बात नहीं पूरे देश की महिलाओं के लिए अकेले ही लड़ती आई हूँ, अपने लिए भी लड़ूँगी. जमकर करैक्टर असैसीनैशन करो, वक़्त आने पर सब सच सामने आएगा!

BJP के द्वारा रची गई षड़यंत्र

आतिशी ने कहा कि स्वाति बिना अपॉइंटमेंट के सीएम आवास पर पहुंची थी. सिक्योरिटी ने चेक किया तो उनके पास कोई अपॉइंटमेंट नहीं था तो उन्होंने सिक्योरिटी वाले को धमकाया. वो जोर जबर्दस्ती से सीएम आवास में घुस गईं और कहा कि अभी सीएम को बुलाओ, अभी मिलना है. सीएम से मिलने के लिए जबर्दस्ती कर रही थी, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव विभव ने कहा कि आज सीएम मौजूद नहीं है वो आज नहीं मिल सकती हैं. आतिशी ने कहा कि यह सब कुछ BJP के द्वारा रची गई षड़यंत्र थी.

ये भी पढ़ें – देश का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल – ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग अपडेट्स तुरंत पाएं

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?