Home चुनाव संदेशखाली वीडियो के मामले में निर्वाचन आयोग से शिकायत करेगी टीएमसी

संदेशखाली वीडियो के मामले में निर्वाचन आयोग से शिकायत करेगी टीएमसी

by Live Times 9 May 2024, 2:47 PM IST (Updated 5 September 2025, 3:38 PM IST)
9 May 2024, 2:47 PM IST (Updated 5 September 2025, 3:38 PM IST)
Election Commission Sandeshkhali video

तृणमूल कांग्रेस ने गुरुवार को संदेशखाली मुद्दे पर पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी और दूसरे के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराएगी. नेताओं के कैमरे पर स्वीकार किए जाने के बाद कि संदेशखाली दुष्कर्म के आरोप मनगढ़ंत थे.

09 May, 2024

तृणमूल कांग्रेस ने गुरुवार को संदेशखाली मुद्दे पर पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी और दूसरे के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराएगी. नेताओं के कैमरे पर स्वीकार किए जाने के बाद कि संदेशखाली दुष्कर्म के आरोप मनगढ़ंत थे. टीएमसी ने शिकायत दर्ज की है. उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस गुरुवार को भारतीय निर्वाचन आयोग (Elections Commission of India) को पत्र सौंपेगी.

अधिकारी का सामने आया नाम !

पार्टी सूत्रों के अनुसार, उनकी शिकायत एक कथित वीडियो पर आधारित है, जिसमें संदेशखालि में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष गंगाधर कायल होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि ‘पूरी साजिश के पीछे’ पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अधिकारी हैं.

भाजपा ने कहा- स्टिंग ऑपरेशन है फर्जी

एक समाचार संस्था ने ‘स्टिंग ऑपरेशन’ में वीडियो बनाया, जिसे बाद में तृणमूल कांग्रेस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा किया. इसमें गंगाधर कायल को कहते हुए सुना जा सकता है कि संदेशखाली में यौन उत्पीड़न की शिकायतें अधिकारी के कहने पर दर्ज कराई गई थीं. इस बीच भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने आरोप लगाया कि ‘स्टिंग ऑपरेशन’ फर्जी था और उन्हें शक है कि वीडियो एआई की मदद से बनाया गया है.

ये भी पढ़ें – भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल  ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग अपडेट्स तुरंत पाएं

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?