Home Top News जम्मू-कश्मीर में दो आतंकी हमले, BJP ने कहा – ये आतंकियों की है हताशा

जम्मू-कश्मीर में दो आतंकी हमले, BJP ने कहा – ये आतंकियों की है हताशा

by Rashmi Rani 19 May 2024, 12:32 PM IST (Updated 13 September 2025, 12:13 PM IST)
19 May 2024, 12:32 PM IST (Updated 13 September 2025, 12:13 PM IST)
Terrorist Attacks in Jammu and Kashmir

Terrorist Attacks in Jammu and Kashmir: जम्मू कश्मीर में शनिवार रात हुए दो आतंकवादी हमलों की BJP ने अब निंदा की है. BJP के शोपियां जिला प्रभारी सज्जाद अहमद रैना ने कहा कि ये आतंकियों की हताशा है क्योंकि कश्मीर में पहली बार शांतिपूर्ण चुनाव हुए हैं.

19 May, 2024

Terrorist Attacks in Jammu and Kashmir: जम्मू कश्मीर के अनंतनाग और शोपियां में दो अलग-अलग फायरिंग की घटना सामने आई है. शोपियां में आतंकियों ने BJP नेता की हत्या कर दी है. वहीं, अनंतनाग में टूरिस्ट कपल को गोली मार दी गई है. जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनकी हालत काफी नाजुक है. जम्मू कश्मीर में शनिवार रात हुए दो आतंकवादी हमलों की BJP ने अब निंदा की है. BJP के शोपियां जिला प्रभारी सज्जाद अहमद रैना ने कहा कि ये आतंकियों की हताशा है क्योंकि कश्मीर में पहली बार शांतिपूर्ण चुनाव हुए हैं. यहां के लोगों ने आतंकवाद को अलविदा कह दिया है.

महबूबा मुफ्ती ने कहा यह चिंता का विषय है

वहीं, पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती ने इस घटना को लेकर एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि ‘हम पहलगाम में हुए हमले की निंदा करते हैं, जिसमें दो पर्यटक घायल हो गए और इसके बाद शोपियां के हुरपोरा में एक सरपंच पर हमला हुआ. इन हमलों का समय, यह देखते हुए कि दक्षिण चुनाव में बिना किसी कारण के देरी हुई, चिंता का कारण है. यह चिंता की बात इसलिए भी है क्योंकि विशेष रूप से भारत सरकार लगातार यहां सामान्य स्थिति के दावे कर रही है.’

कश्मीर में दो जगह पर हमले हुए

बता दें कि लोकसभा चुनाव से दो दिन पहले बारामूला में आतंकवादियों ने शनिवार रात कश्मीर में दो जगह पर हमले किए. शोपियां के हीरपोरा इलाके में हुई फायरिंग में पूर्व सरपंच एजाज अहमद की मौत हो गई, जबकि अनंतनाग में राजस्थान से घूमने आए टूरिस्ट कपल घायल हो गए. बताया जा रहा है कि आतंकियों ने पहलगाम में एक टूरिस्ट कैंप को निशाना बनाया था. यहां जयपुर के कपल फरहा और तबरेज को गोली लगी है.दोनों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. अधिकारियों ने बताया कि अनंतनाग और शोपियां के इलाकों की घेराबंदी कर दी गई है और हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है. बारामूला में पांचवें दौर में 20 मई को वोटिंग होगी.

ये भी पढ़ें – देश का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल – ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग अपडेट्स तुरंत पाएं

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?